फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India moves closer towards USD 300 million weapons deal with US for its Navy

India US Deal: अमेरिका से हेलफायर मिसाइल खरीदेगा भारत, कुख्यात आतंकी अल जवाहिरी को इसी से किया गया था खत्म

Mon, 03 Apr 2023 08:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 03 Apr 2023 08:59 PM IST
सार

हेलफायर मिसाइल एक सटीक-निर्देशित मिसाइल है। इसका इस्तेमाल अमेरिकी सेनाओं ने अल जवाहिरी जैसे प्रमुख इस्लामी आतंकवादियों को मारने के लिए किया था। वहीं, पनडुब्बी रोधी MK 54 लाइटवेट टॉरपीडो का उपयोग अमेरिकी सतह के जहाजों, फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
India moves closer towards USD 300 million weapons deal with US for its Navy
हेलफायर आर9एक्स मिसाइल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत अपनी नौसेना के लिए अमेरिका के साथ 30 करोड़ डॉलर (लगभग 2,400 करोड़ रुपये) के हथियारों के सौदे पर वार्ता के अंतिम चरणों में है। इस सौदे के तहत भारत अपनी नौसेना के एमएच-60 रोमियो हेलिकॉप्टर के लिए अमेरिका से हेलफायर मिसाइल और मार्क 54 पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो समेत अन्य हथियार खरीदेगा।  

विज्ञापन


2020 में हुआ था 24 हेलिकॉप्टरों का सौदा
भारतीय नौसेना ने 2020 में अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ फास्ट-ट्रैक प्रक्रियाओं के तहत 24 एमएच-60 रोमियो हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए दो अरब डॉलर (लगभग 16,000 करोड़ रुपये) का सौदा किया था। अब इन हेलीकॉप्टरों को संचालन के लिए हथियारों से लैस किया जाना है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बारे में बताया। 
विज्ञापन


कुख्यात आतंकी अल जवाहिरी का हेलफायर से हुआ था खात्मा
गौरतलब है कि हेलफायर मिसाइल एक सटीक-निर्देशित मिसाइल है। इसका इस्तेमाल अमेरिकी सेनाओं ने अल जवाहिरी जैसे प्रमुख इस्लामी आतंकवादियों को मारने के लिए किया था। यह मिसाइल अन्य मिसाइलों की तरह विस्फोट नहीं करती। बल्कि, इसके अंदर से चाकू जैसे ब्लेड्स निकलते हैं, जो टारगेट पर सटीक निशाना लगाते हैं। हेलफायर मशीन को काफी घातक और टारगेट पर सटीक निशाना बनाने के लिए ही पहचाना जाता है। इससे आस-पास के लोगों को कोई चोट नहीं पहुंचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पनडुब्बी रोधी MK 54 लाइटवेट टॉरपीडो का उपयोग अमेरिकी सतह के जहाजों, फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों द्वारा किया जाता है। यह उनका प्राथमिक एंटी-सबमरीन वारफेयर हथियार है। यह पहले से ही भारतीय नौसेना के P-8I पनडुब्बी रोधी युद्ध और निगरानी विमानों में शामिल हेलिकॉप्टरों को पनडुब्बी रोधी भूमिका के साथ-साथ जहाज रोधी कार्यों और समुद्र में खोज और बचाव कार्यों के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed