फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Mongolia relations 70 years P Kumaran said President Khurelsukh's historic visit to India

भारत-मंगोलिया संबंधों के 70 साल: कुमारन बोले- राष्ट्रपति खुरेलसुख का ऐतिहासिक भारत दौरा, हुए कई अहम समझौते

Tue, 14 Oct 2025 07:06 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 07:06 PM IST
सार

मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना 13 से 16 अक्तूबर 2025 तक भारत के दौरे पर हैं। यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।  विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव पी कुमरन ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों की गहरी मित्रता, बौद्ध सांस्कृतिक जुड़ाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई मजबूती देगी।

विज्ञापन
India Mongolia relations 70 years P Kumaran said President Khurelsukh's historic visit to India
विदेश सचिव पी कुमारन। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारत और मंगोलिया के बीच कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के मौके पर मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना 13 से 16 अक्तूबर 2025 तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। यह उनका राष्ट्रपति बनने के बाद पहला भारत दौरा है। विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव पी कुमारन ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दौरा दोनों देशों की गहरी मित्रता, साझा बौद्ध विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान भारत और मंगोलिया के बीच 10 महत्वपूर्ण समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए हैं, जो व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति उखना ने भारत-मंगोलिया राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किए। मंगोलिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन दोहराया और 2028-29 के लिए अस्थायी सदस्यता की भारत की उम्मीदवारी का भी समर्थन किया।
विज्ञापन


और मजबूत होंगे दोनों के बीच रिश्ते- कुमारन
विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव पी कुमरन ने बताया कि यह दौरा दोनों देशों के गहरे राजनीतिक रिश्तों को दिखाता है। राष्ट्रपति खुरेलसुख एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं। यह यात्रा भारत और मंगोलिया के बीच प्राचीन सभ्यताओं की साझी विरासत, बौद्ध संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित मजबूत संबंधों को और गहरा करने का संकेत है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की यह साझेदारी केवल राजनयिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों पर भी आधारित है। राष्ट्रपति के इस दौरे से भारत और मंगोलिया के बीच दोस्ती को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Ties: पीएम मोदी-मंगोलिया के राष्ट्रपति के बीच वार्ता, कई एमओयू पर हस्ताक्षर, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा



रक्षा साझेदारी को बढ़ावा
पी कुमारन ने इस साझेदारी को अहम बताते हुए कहा कि भारत ने मंगोलिया की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए उलानबातार में एक रेजिडेंट डिफेंस अताशे (स्थायी रक्षा अधिकारी) की नियुक्ति की घोषणा की। यह दोनों देशों के बीच सुरक्षा और रक्षा सहयोग को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि मंगोलिया ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस के ढांचे को मंजूरी दी, जिससे बाघों और अन्य बड़ी बिल्लियों के संरक्षण के क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें:- India-Mongolia Ties: मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना पहुंचे दिल्ली, मोदी संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

मंगोलियाई नागरिकों को मुफ्त ई-वीजा
कुमारन ने बताया कि भारत ने घोषणा की कि मंगोलिया के नागरिकों को अब ई-वीजा नि:शुल्क आधार पर मिलेगा, जिससे लोगों के बीच संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने 2026 में पवित्र बौद्ध अवशेषों अरहंत मोगल यैना और अरहंत सारिपुत्त को मंगोलिया भेजने की घोषणा की है, जिसे एक आध्यात्मिक सौगात माना जा रहा है। साथ ही, भारत एक संस्कृत शिक्षक को एक वर्ष के लिए कंधन मठ में भेजेगा, ताकि वहां के भिक्षु संस्कृत सीख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed