{"_id":"68ed29a020bca61a9806fea8","slug":"eam-dr-s-jaishankar-meets-president-khurelsukh-ukhnaa-of-mongolia-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Mongolia Ties: मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना पहुंचे दिल्ली, मोदी संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Mongolia Ties: मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना पहुंचे दिल्ली, मोदी संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
Mon, 13 Oct 2025 10:02 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना सोमवार को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। वे मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि एयरपोर्ट पर आगमन पर नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शाम को राष्ट्रपति उखना से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बातचीत हमारी दोस्ती के अगले दशक के लिए दूरदर्शी दिशा तय करेगी। मंगोलियाई राष्ट्रपति हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे। बैठक से पहले सुबह राष्ट्रपति उखना राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
जयशंकर ने एक्स पर लिखा, मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत की यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करना सम्मान की बात है। आध्यात्मिक पड़ोसियों और वैश्विक दक्षिण के सदस्यों के रूप में हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के उनके गर्मजोशी भरे विचारों की सराहना करता हूं। उखना उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मिलेंगे।
विज्ञापन