फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Meteorological Department going to make a model which will forecast about storm before 12 hour

मौसम विभाग बना रहा ऐसा मॉडल, 12 घंटे पहले ही बता देगा कहां और कब आएगा आंधी-तूफान

Sun, 13 Jan 2019 05:53 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
India Meteorological Department going to make a model which will forecast about storm before 12 hour
आंधी-तूफान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) एक ऐसा मॉडल तैयार कर रहा है जोकि आंधी-तूफान आने के घंटों पहले इसकी सूचना दे देगा। आईएमडी के वैज्ञानिक अन्य एजेंसियों के सहयोग से मॉडल तैयार करने पर काम कर रही हैं। यह मॉडल सफल हुआ तो 6 से 12 घंटे पहले आंधी-तूफान का पूर्वानुमान बता सके। शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पिछले साल मानसून से पहले आए भीषण तूफानों से सबक लेते हुए मौसम विभाग ने यह तैयारी शुरू की है। उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में इन तूफानों के कारण 200 से अधिक लोग मारे गये थे।
विज्ञापन


आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि आईएमडी, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) से एक टीम इस मॉडल पर काम कर रही है, जो समय पूर्व आंधी-तूफान का पूर्वानुमान बता सके। ये एजेंसियां पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से एम. राजीवन ने कहा कि आंधी-तूफान की घटनाओं से निपटने के लिये इस साल आईएमडी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को लागू करने की योजना बना रहा है। यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएफडीए) के साथ मिलकर काम करेगा। 


मालूम हो कि पिछले साल मई में आंधी-तूफान के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ही पिछले साल तेज आंधी के कारण लगभग 180 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed