फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India message to America on the suggestion to stop Russian ship

UA-Russia: रूसी जहाज रोकने के सुझाव पर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को सही रास्ता अपनाने का संदेश दिया

Fri, 15 Jul 2022 03:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 03:20 AM IST
सार

अरिंदम बागची ने कहा, ऐसी खबरें हमारे संज्ञान में आई हैं। इस तरह का कोई भी कूटनीतिक संचार विदेश मंत्रालय और दिल्ली स्थित मिशन के बीच होना चाहिए।

विज्ञापन
India message to America on the suggestion to stop Russian ship
अरिंदम बागची, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी जहाज को मुंबई तट पर रोकने के अमेरिकी वाणिज्यिक दूतावास के सुझाव वाली खबरों पर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि अमेरिकी दूतावास को किसी तरह के कूटनीतिक संचार के लिए सही रास्ता अपनाने को कहा गया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ऐसी खबरें हमारे संज्ञान में आई हैं। इस तरह का कोई भी कूटनीतिक संचार विदेश मंत्रालय और दिल्ली स्थित मिशन के बीच होना चाहिए। अमेरिका को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन


बागची ने यह भी कहा कि आर्थिक व कारोबारी मसले में रूस के साथ हमारे रिश्तों के बारे में पहले ही पक्ष स्पष्ट कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण को रूसी जहाजों को रोकने का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिनके चलते रूसी जहाजों को बंदरगाह पर न आने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed