फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India making road in Ladakh which can led easy access of soldiers and weapons

लद्दाख में अग्रिम मोर्चे तक जाने वाली सड़क बना रहा भारत, आसानी से पहुंच सकेंगे भारी हथियार और सैनिक

Wed, 26 Aug 2020 03:09 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 26 Aug 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
India making road in Ladakh which can led easy  access of soldiers and weapons
India China tension (file photo) - फोटो : PTI
सीमा पर चीन से तनातनी के बीच भारत सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिमाचल प्रदेश के दारचा से लद्दाख तक जाने वाली 290 किमी लंबी सड़क तेजी से बना रहा है। यह सड़क पहाड़ों में ऊंचाई वाले बर्फीले इलाकों से होकर कई दर्रों से भी गुजरेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस सड़क के बनने से लद्दाख में अग्रिम मोर्चे तक भारी साजोसामान और सैनिकों को ले जाने में आसानी होगी। साथ ही इस सड़क के बनने से रणनीतिक रूप से अहम कारगिल क्षेत्र भी जुड़ सकेगा। मनाली-लेह और श्रीनगर-लेह के बाद यह तीसरी सड़क होगी जो लद्दाख को जोडे़गी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल से लद्दाख तक एक वैकल्पिक सड़क बनाने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि इसे 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सटे दौलत बेग ओल्डी और डेपसांग जैसे मुख्य इलाकों तक सैनिकों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई सड़क परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन


डेपसांग मैदान को लद्दाख से जोड़ने वाली सड़क बना रहा बीआरओ
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) एक और रणनीतिक रूप से अहम सामरिक सड़क बना रहा है, जो लद्दाख को डेपसांग के मैदान से जोडे़गी। यह सड़क लद्दाख में सब सेक्टर नॉर्थ तक पहुंच भी आसान बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंगोंग झील के पास भी सड़क
भारत पैंगोंग झील के पास फिंगर इलाके में भी सड़क बना रहा है। इसके अलावा दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड को जोड़ने वाली सड़क भी बनाने में जुटा है। पैंगोंग झील में फिंगर इलाके में बनाई सड़क भारतीय सेना के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस इलाके में भारतीय पेट्रोलिंग करती रही है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed