फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India making great strides on green growth PM Modi at G20 energy meeting at panaji

G20: ग्रीन ग्रिड से पूरे होंगे जलवायु लक्ष्य, पैदा होंगे लाखों रोजगार; ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में बोले पीएम

Sun, 23 Jul 2023 07:19 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 23 Jul 2023 07:19 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पर मिशन मोड में काम जारी है। इसका उद्देश्य भारत को ग्रीन हाइड्रोजन और उसके सह-उत्पादों के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र बनाना है।

विज्ञापन
India making great strides on green growth PM Modi at G20 energy meeting at panaji
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए इंटरकनेक्टेड ग्रीन ग्रिड पर सबका सहयोग भी मांगा। कहा, इंटरकनेक्टेड ग्रीन ग्रिड का विचार साकार होने पर परिवर्तनकारी नतीजे सामने आएंगे। इससे हम सभी जलवायु लक्ष्य पूरे करने और हरित निवेश को प्रोत्साहित करने में सक्षम होंगे। साथ ही लाखों हरित रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एक वीडियो लिंक के जरिये गोवा में जारी जी-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए सभी प्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की ग्रीन ग्रिड पहल-वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड-में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत इस क्षेत्र में पड़ोसियों के साथ सहयोग को बढ़ावा दे रहा है और इसके उत्साहजनक नतीजे भी सामने आए हैं। मोदी ने कहा, कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पर मिशन मोड में काम जारी है। इसका उद्देश्य भारत को ग्रीन हाइड्रोजन और उसके सह-उत्पादों के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र बनाना है।
विज्ञापन


भारत पर दुनिया की नजरें
पीएम ने कहा, भारत सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र के ग्लोबल लीडर में एक है। दुनिया उन्नत, टिकाऊ, किफायती, समावेशी और स्वच्छ ऊर्जा के लिए जी-20 समूह की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे-छोटे कदम मील का पत्थर बने
प्रधानमंत्री ने कहा, छोटे-छोटे कदम ही बड़े नतीजों की ओर ले जाते हैं। 2015 में हमने एलईडी लाइट को बढ़ावा देकर एक छोटा आंदोलन शुरू किया। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा एलईडी वितरण कार्यक्रम बन चुका है, जिसके जरिये हमने प्रति वर्ष 45 अरब यूनिट से अधिक ऊर्जा बचाई। पीएम ने कहा,भारत ने ही दुनिया की सबसे बड़ी कृषि पंप सोलराइजेशन पहल शुरू की है। पिछले नौ सालों में हमने 19 करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन भी प्रदान किए गए हैं। वहीं, हर गांव तक बिजली पहुंचाकर भी एक मील का पत्थर पार कर चुके हैं।


वैश्विक बिजली ग्रिड
दुनियाभर को जोड़ने वाली सौर ऊर्जा प्रणालियों की कल्पना 2018 में की गई थी। इस पहल का उद्देश्य वैश्विक सहयोग के जरिये यह सुनिश्चित करने में मदद करना है कि 2030 तक सभी देशों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा एक विश्वसनीय विकल्प बन सके। इसके तहत एक वैश्विक इंटरकनेक्टेड बिजली ग्रिड का निर्माण करने की आकांक्षा जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed