फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's GDP in Q4 grows 6.1%, loses fastest growing economy tag

भारत से छिना सबसे तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्था का 'टैग', GDP में आई गिरावट

Wed, 31 May 2017 08:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 31 May 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
India's GDP in Q4 grows 6.1%, loses fastest growing economy tag
जीडीपी
भारत देश अब दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश नहीं रह गया है। इसकी वजह है भारत की जीडीपी ग्रोथ में गिरावट का आना। भारत से कहीं ज्यादा गति के साथ पड़ोसी देश चीन की जीडीपी दर बढ़ रही है। ये आंकड़े साल 2017 के पहले तिमाही के हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ दर 6.1फीसदी रही, तो चीन की जीडीपी ग्रोथ दर 6.9 प्रतिशत रही। केंद्र सरकार ने ये आंकड़े जारी किए हैं, जो कि देश के विकास के लिए ज्यादा अच्छी खबर नहीं लेकर आएं हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी सरकार के लिए जीडीपी के नए आंकड़ों से निराशा हाथ हुई हैं। इस साल की तिमाही को छोड़ भी दें, तो पिछले साल यानि 2016 में देश की जीडीपी 7.1 फीसदी की दर से बढ़ी, जो 8 फीसदी के अनुमानित दर से कम की रही। विदेशी समाचार एजेंसी रायटर्स के पोल में शामिल 35 अर्थशास्त्रियों ने अंदाजा लगाया था कि देश की जीडीपी पिछले तिमाही में 7.1 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जो लगभग सटीक रहा।
विज्ञापन


जीडीपी ग्रोथ दर में गिरावट आने की वजह नोचबंदी को भी माना जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार ने बड़े नोटों को एक झटके में चलन से बाहर कर दिया था। हालांकि बाद में केंद्र सरकार ने 500 और 2000 के नोट छापकर बाजार में नोटों की सप्लाई सुनिश्चित करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीपी ग्रोथ रेट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह फाइनेंसियल, रियल इस्टेट और सेवा के क्षेत्र में गिरावट भी हो रही है। देश के फाइनेंसियल, सेवा और रियल इस्टेट में इस तिमाही महज 2.2 फीसदी ग्रोथ रिकॉर्ड की गई। वहीं, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी सिर्फ 3.7 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई।

मिजुहो बैंक के स्ट्रेटजिस्ट तीर्थांकर पटनायक का कहना है कि चौथी तिमाही के आंकड़े निराश करने वाले हैं। ये नोटबंदी की वजह से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed