फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Lockdown Coronavirus : Government will give three month ration in advance to 80 crore people

#IndiaLockdown : 80 करोड़ लोगों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल देगी सरकार

Thu, 26 Mar 2020 03:17 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Mar 2020 03:17 AM IST
सार

कोरोना महामारी से बचने के लिए उठाए जा रहे सख्त कदमों के बीच केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को आम लोगों के लिए राहत की खबर आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 80 करोड़ लोगों को दो रुपये किलो गेहूं-तीन रुपये किलो चावल देने का फैसला किया है। सभी लोगों को तीन महीने का राशन एडवांस में दिया जाएगा। 

विज्ञापन
India Lockdown Coronavirus : Government will give three month ration in advance to 80 crore people
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। लोगों को अफवाह में न आने और लॉकडाउन के दौरान सामान्य दिनों की तरह ही जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। इससे बचने का एक मात्र उपाय सामाजिक दूरी है। इस कारण किए गए लॉकडाउन से सामान्य लोगों की परेशानी बढ़ी है। इसी के मद्देनजर 80 करोड़ लोगों को राहत देने का रास्ता ढूंढी है। अब इस फैसले के कारण एक व्यक्ति को 21 किलो अनाज मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 

जमाखोरों को सख्त संदेश

इस दौरान जावड़ेकर ने जमाखोरी-कालाबाजारी करने वालों को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा।

अफवाहों से बचने की अपील

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजों की कोई किल्लत नहीं होगी। सामान्य दिनों की तरह ही राशन, दूध, दवाई, मांस सहित जरूरी दुकान खुले रहेंगे। लोग इन जगहों पर सामान्य दिनों की तरह ही आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। इसलिए अफवाह में आ कर डर के मारे जरूरत से ज्यादा खरीददारी न करें नहीं तो इससे जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा।

कैबिनेट में सामाजिक दूरी का ख्याल

पीएम निवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। पीएम सहित बैठक में शामिल सभी मंत्रियों ने तय दूरी का पालन किया। बैठक स्थल पर इनकी कुर्सियां दूर दूर रखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed