फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India issues advisory for its citizens in Israel know all updates

Israel-Hamas War: इस्राइल में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी; सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया

Tue, 05 Mar 2024 03:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 05 Mar 2024 03:36 PM IST
सार

जिस एंटी टैंक मिसाइलहमले में केरल के भारतीय की मौत हुई है उसे लेबनान से दागा गया था। इस्राइल और हमास के बीच सात अक्तूबर से शुरू हुई इस जंग के बाद से हिजबुल्लाह हमास का समर्थन कर रहा है।

विज्ञापन
India issues advisory for its citizens in Israel  know all updates
हमास और इस्राइल के बीच बीते पांच महीने से जंग जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग को पांच महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन इसके थमने के आसार नजर नहीं आते। इस बीच, भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने इस्राइल में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। भारत सरकार ने यह कदम तब उठाया है जब इस्राइल-लेबनान सीमा पर एक मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत हो गई और दो अन्य भारतीय घायल हो गए। 

विज्ञापन


इस्राइल में भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को देखते हुए कहा कि इस्राइल में सभी भारतीय नागरिकों खास तौर पर उत्तर और दक्षिण में सीमावर्ती क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। साथ ही दूतावास ने यह भी कहा है कि वे उनसे संपर्क बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस्राइली अधिकारी हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


कोल्लम के रहने वाले भारतीय की हुई मौत
गौरतलब है कि इस्राइल-हमास जंग के बीच सोमवार को उत्तरी इस्राइल के मार्गालियट में हुए एक मिसाइल हमले में मूल रूप से केरल के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। मृतक की पहचान पैट निबिन मैक्सवेल वहीं, घायलों की पहचान पॉल मेल्विन और बुश जोसेफ जॉर्ज के रूप में हुई है। इनमें से मृतक केरल के कोल्लम वहीं, दोनों घायल इडुक्की के रहने वाले थे। भारत में इस्राइली दूतावास ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। दूतावास ने एक बयान में कहा कि ये मिसाइल हमला हिजबुल्लाह की तरफ से किया गया था। हमले के समय तीनों एक बाग में काम कर रहे थे। बयान में दूतावास ने मृतक और घायलों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कहा कि इस्राइल में सबसे बेहतरीन अस्पताल और डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस्राइल सभी नागरिकों चाहें वे इस्राइली हों या वहां रहने वाले प्रवासी, को समान रूप से मानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने जताया दुख
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने हमले में भारतीय की मौत पर दुख जताते हुए का कि उन्होंने मिसाइल हमले में मारे गए केरल के व्यक्ति के भाई से बात की है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि मैंने उनके और उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और आश्वस्त किया कि इस्राइल हर चीज के लिए उनके साथ रहेगा।


लेबनान से दागी गई थी मिसाइल
गौरतलब है कि जिस एंटी टैंक मिसाइलहमले में केरल के भारतीय की मौत हुई है उसे लेबनान से दागा गया था। इस्राइल और हमास के बीच सात अक्तूबर से शुरू हुई इस जंग के बाद से हिजबुल्लाह हमास का समर्थन कर रहा है। इतना ही नहीं, हिजबुल्लाह उत्तरी इस्राइल में लगातार मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन हमले कर रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed