{"_id":"5e4edc318ebc3ef2da74c5ba","slug":"india-issued-license-to-three-countries-to-import-refined-palm-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने जारी किए तीन देशों से पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात के लाइसेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने जारी किए तीन देशों से पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात के लाइसेंस
Fri, 21 Feb 2020 12:51 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भारत ने तीन देशों से करीब पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात के 70 लाइसेंस जारी किए हैं। ये लाइसेंस अगले 18 महीनों के लिए मान्य होंगे। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन देशों में नेपाल, बांग्लादेश और इंडोनेशिया शामिल हैं। सरकार ने इसी साल आठ जनवरी को रिफाइंड पाम तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक 23 लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात किया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वनस्पति तेल आयातक है और हर वर्ष करीब 1.5 करोड़ टन तेल आयात करता है। इसमें 90 लाख टन अकेला पाम तेल है, जबकि शेष 60 लाख टन में सोयाबीन और सूरजमुखी का तेल आयात किया जाता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंडोनेशिया और मलयेशिया पाम तेल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं। लेकिन सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) पर मलयेशिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत ने मलयेशिया से पाम तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
विज्ञापन