{"_id":"675d4f376cc05a287206632d","slug":"india-israel-share-same-challenges-on-security-and-extremism-says-israeli-envoy-news-in-hindi-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: 'सुरक्षा के मामले में भारत-इस्राइल की चुनौतियां समान', इस्राइली दूत ने बांग्लादेश हिंसा की निंदा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: 'सुरक्षा के मामले में भारत-इस्राइल की चुनौतियां समान', इस्राइली दूत ने बांग्लादेश हिंसा की निंदा की
Sat, 14 Dec 2024 03:24 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 14 Dec 2024 03:24 PM IST
सार
इस्राइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने कहा कि एशिया में भारत इस्राइल का सबसे अच्छा दोस्त है। उन्होंने दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के लिए सैन्य और आर्थिक नींव के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
कोबी शोशानी
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइली राजदूत ने शनिवार को भारत और इस्राइल के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों देश सुरक्षा और उग्रवाद से संबंधित चुनौतियों में समानताएं साझा करते हैं। वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूएचईएफ) को संबोधित करते हुए मुंबई में इस्राइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार की निंदा की।
इस्राइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने कहा, "जो भी वहां (बांग्लादेश) हो रहा है वह अस्वीकार्य है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधार करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।" उन्होंने हमास द्वारा इस्राइलियों की हत्या का हवाला देते हुए कहा, "हम जानते हैं कि अपराधियों के हाथों बेटियों और बच्चों की हत्या होना कैसा लगता है।"
इस्राइली दूत ने कहा, "इस्राइल और भारत सुरक्षा और उग्रवाद से संबंधित चुनौतियों में समानताएं साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि संकट नवीनीकरण को जन्म दे सकता है।" शोशानी ने कहा, "एशिया में भारत इस्राइल का सबसे अच्छा दोस्त है। उन्होंने दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के लिए सैन्य और आर्थिक नींव के महत्व पर भी जोर दिया।"
विज्ञापन
कोबी शोशानी ने कहा, "कमजोर सेना के साथ आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिरता के लिए सैन्य शक्ति आवश्यक है।" बता दें कि 2008 में 26/11 के आतंकी हमलों के बाद उन्हें इस्राइल के विदेश मंत्रालय द्वारा मुंबई भेजा गया था। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें इस्राइल वापस भेजा जाएगा, उनके दिल का कुछ हिस्सा हमेशा पीछे रहेगा।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन