फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is working on 6 nuclear submarines to answer China

चीन को जवाब देने के लिए भारत बना रहा 6 परमाण्ाु पनडुब्बी

Sat, 02 Dec 2017 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 06:54 AM IST
विज्ञापन
India is working on 6 nuclear submarines to answer China
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिंद महासागर में चीनी नौसेना की करतूतों की काट के लिए भारत छह नई परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण पर काम कर रहा है। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों से बचाव के नाम पर चीनी पनडुब्बियों की हरकत तर्कसंगत नहीं है। भारत के पास इस समय आईएनएस अरिहंत और आईएनएस चक्र नाम से दो परमाणु पनडुब्बी हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन के विरोध में तिब्बती भिक्षु ने आत्मदाह किया
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिरल लांबा ने माना है कि चीनी नौसेना से चुनौतियां हैं। उनके मुताबिक, चीन की पनडुब्बी 2013 से हिंद महासागर में साल में दो बार गश्त कर रही हैं। उन्होंने पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर चीनी नौसेना के बेड़े के पहुंचने की संभावना का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत के लिए सुखद स्थिति नहीं होगी।

लांबा ने कहा, सामरिक कारणों से भारत की नई परमाणु पनडुब्बियों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। बातचीत में नौसेना प्रमुख ने माना कि देश के दो परमाणु पनडुब्बियों में से एक आईएनएस चक्र दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 


उसका सोनार पैनल अलग हो गया था। आईएनएस चक्र को रूस से लीज पर लिया गया है। रूसी मीडिया ने यह आरोप लगाया था कि इस दुर्घटना के वक्त पनडुब्बी में एक अमेरिकी सवार था। एडमिरल लांबा ने इस आरोप को खारिज किया है। 

पढ़ें: अमेरिका को पछाड़कर सुपरपावर बनने की ओर बढ़ रहा चीन, तकनीक पर जमाई धाक

लांबा ने कहा कि आईएनएस चक्र की मरम्मत चल रही है और इसे जल्द ही बेड़े में फिर से शामिल कर लिया जाएगा। 

2020 तक मिल जाएगा पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत
एडमिरल ने यह जानकारी भी दी कि देश का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत 2020 तक नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा। इस पोत के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस का मौजूदा मॉडल अब तक ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं है। इसके हल्के मॉडल विकसित करने पर काम चल रहा है। तेजस के वजन के लेकर नौसेना उसे विमानवाहक पोत के लिए सही नहीं मान रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed