{"_id":"5974128f4f1c1b0f488b4694","slug":"india-is-third-after-iraq-and-afghanistan-in-terms-of-terror-attacks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के टारगेट में तीसरे नंबर पर भारत, देश में सबसे ज्यादा खून बहाते हैं नक्सली!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकियों के टारगेट में तीसरे नंबर पर भारत, देश में सबसे ज्यादा खून बहाते हैं नक्सली!
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत देश आतंकवाद से सर्वाधिक पीड़ित देशों में से है। भारत का नंबर पीड़ित देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान और इराक के बाद तीसरे स्थान पर है। पहले पाकिस्तान तीसरे स्थान पर था, पर भारत में लगातार बढ़े आतंकी हमलों की वजह से वो पीछे खिसक गया। दुनिया भर में 2016 के पूरे साल कुल 11,072 आतंकी हमले हुए, जिसमें 927 हमले भारत में हुए। जो 2015 की तुलना में कहीं अधिक है।
खास बात ये है कि भारत में आतंकवाद की बड़ी वजह नक्सली हैं। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की ओर जारी किए गए डाटा में नक्सलियों को आईएस-तालिबान के बाद तीसरा सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन माना है।
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की ओर जारी आंकड़ों में बताया गया है कि साल 2015 की तुलना में साल 2016 भारत में आतंकी हमले बढ़े हैं। भारत में 798 हमले साल 2015 में हुए, जो साल 2016 में बढ़कर 927 तक पहुंच गए। इन हमलों में 337 लोगों की जानें गई और 636 लोग गंभीर रुप से घायल हुए। वहीं, भारत की तुलना में पाकिस्तान में आतंकी हमले 27 फीसदी घटे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में साल 2015 में 1,010 हमलों की वजह साल 2016 में 734 हमले हुए। पिछले साल पाकिस्तान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर था, पर भारत में बढ़े आतंकी हमलों ने उसे चौथे स्थान पर ढकेल दिया।
अमेरिका बोला- आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की मदद रोकना नीति नहीं, सच्चाई है

देश में सक्रिय हैं कुल 52 आतंकी संगठन
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने नक्सलियों को भारत में सबसे बड़ा खतरा बताया है और दुनिया भर के आतंकी संगठनों में तीसरा सबसे खतरनाक संगठन माना। रिपोर्ट में बताया गया है कि अकेले सीपीआई(माओवादी) ने देश भर में 334 आतंकी हमलों को अंजाम दिया, जिसमें 174 लोगों की जानें गईं। भारत में आधे से अधिक आतंकी हमले 4 राज्यों जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, मणिपुर और झारखंड में हुए।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा साल 2016-2017 के आंकड़ों में बताया गया कि 93% हमले तो अकेले जम्मू और कश्मीर में हुए हैं। जो पिछले साल की तुलना में 54.81% अधिक है। वहीं, 73% आतंकी हमलों में किसी की जान न जाने की भी बात सामने आई। साल 2016 की जुलाई में सबसे बड़ा हमला बिहार में नक्सलियों ने किया। जुलाई में किए गए इस हमले में सीआरपीएफ के 16 जवान शहीद हो गए थे। भारत में कुल 52 सक्रिय आतंकी संगठन हैं, जो पिछले साल 45 की तुलना में अधिक है।
दुनिया के कुल आतंकी हमलों में से 55 फीसदी आतंकी हमले इराक, अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान और फिलिपींस में होते हैं।