{"_id":"57ed02394f1c1bdc76573b8f","slug":"india-is-ready-for-economic-war-with-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के साथ अब आर्थिक युद्ध की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान के साथ अब आर्थिक युद्ध की तैयारी
राजीव कुमार अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Sep 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी कैंप पर हथियारबंद हमले के बाद सरकार अब पाकिस्तान के साथ आर्थिक युद्ध की तैयारी कर रही है। भारत पाकिस्तान को भेजे जाने वाले कच्चे मालों की आपूर्ति रोक सकती है। पाकिस्तान में भारत से मुख्य रूप से कॉटन की आपूर्ति की जाती है जिससे गारमेंट बनाकर पाकिस्तान गारमेंट का निर्यात करता है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के अध्यक्ष एससी रल्हन का मानना है कि सरकार की इस कार्रवाई से पाकिस्तान से निर्यात होने वाले कई आइटम की लागत बढ़ेगी और इससे पाकिस्तान का कारोबार प्रभावित होगा।
युद्ध जैसे हालात में भी पाकिस्तान से सीमेंट का आयात जारी
पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात के बावजूद पाकिस्तान से सीमेंट का आयात जारी है। हालांकि दोनों देशों के बीच तनाव के बाद पाकिस्तान से सीमेंट का आयात करने वाले भारतीय कारोबारी काफी संभल कर अपना ऑर्डर बुक कर रहे हैं।
पाकिस्तान से सीमेंट का आयात करने वाले अमृतसर स्थित कारोबारी रोहित सरीन ने बताया कि दोनों देशों के बीच वाघा बॉर्डर के जरिए अब भी कारोबार का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से रोजाना सीमेंट के 50-60 ट्रक भारत आ रहे हैं। पाकिस्तानी सीमेंट की कीमत भारतीय सीमेंट से कम होती है, लेकिन इन दिनों भारत व पाकिस्तान के सीमेंट की कीमतों में खास अंतर नहीं रह गया है। सरीन का कहना है कि कारोबार को जारी रखने या रोकने का फैसला सरकार को लेना है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सीमेंट का आयात किया जाता है।

एमएफएन की समीक्षा अब अगले सप्ताह
india pakistan
पाकिस्तान को व्यापार के क्षेत्र में भारत की तरफ से दिए गए एमएफएन दर्जे की समीक्षा अब सरकार अगले सप्ताह करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के नेतृत्व में यह समीक्षा बृहस्पतिवार को होनी थी। भारत ने पाकिस्तान को वर्ष 1996 में एमएफएन का दर्जा दिया था। भारत व पाकिस्तान के बीच 2.6 अरब डॉलर का कारोबार किया जाता है जिसमें भारत से होने वाले निर्यात का हिस्सा 2.1 डॉलर का है।