फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is moving towards trade liberalization with America, talks will begin next month

India-US BTA Talks: अमेरिका के साथ व्यापार उदारीकरण की ओर बढ़ रहा भारत, अगले महीने शुरू होगी वार्ता

Wed, 16 Apr 2025 05:29 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Apr 2025 05:29 AM IST
सार

India-US BTA Talks: भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार उदारीकरण का रास्ता अपनाने का फैसला किया है। अगले महीने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर सीधी बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। इस समझौते का मकसद 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

विज्ञापन
India is moving towards trade liberalization with America, talks will begin next month
वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल  - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर वार्ता प्रक्रिया के बीच भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार उदारीकरण का रास्ता अपनाने का फैसला किया है। वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने मंगलवार को बताया कि अगले महीने दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर सीधी बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। इस समझौते के अंतिम रूप लेने से दोनों देशों के बीच कारोबार के बड़े अवसर उत्पन्न होंगे।
विज्ञापन


भारत-अमेरिका मार्च में ही द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ा चुके हैं। दोनों पक्षों ने इस साल सितंबर-अक्तूबर तक समझौते के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस पूरी कवायद का मकसद 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा के लगभग 191 अरब अमेरिकी डॉलर से दोगुना से अधिक कर 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, समझौते के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भूमि सौदा मामला: ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से फिर की पूछताछ; जानें इस मामले का क्या, क्यों, कहां, कब और कैसे
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इसी हफ्ते शुरू होगी बात 
वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि भारत और अमेरिका इसी हफ्ते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत शुरू कर रहे हैं। उम्मीद है कि मई के दूसरे पखवाड़े में आमने-सामने की बातचीत शुरू हो जाएगी। इसलिए जहां तक व्यापार समझौते और उसकी बातचीत का सवाल है, हम तय कार्यक्रम के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं।

पारस्परिक टैरिफ चिंता और अवसर दोनों 
पारस्परिक टैरिफ के मुद्दे पर वाणिज्य सचिव बड़थ्वाल ने कहा, वैश्विक स्तर पर मौजूदा शुल्क के संदर्भ में भारत के लिए चिंताएं और अवसर दोनों हैं। भारत ने पहले ही एक रास्ता अपनाया है, जहां हम अमेरिका के साथ व्यापार उदारीकरण के लिए आगे बढ़ेंगे। यह एक स्पष्ट रास्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed