फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is among top countries in world for cross-border investment in land development scheme

Investment: भूमि-विकास योजना में सीमापार निवेश के लिए भारत विश्व के शीर्ष देशों में; कायम है निवेशकों का भरोसा

Sun, 15 Jun 2025 05:18 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 15 Jun 2025 05:18 AM IST
सार

सीमा पार निवेश पाने वाले शीर्ष 10 में से सात देश एपीएसी क्षेत्र में हैं। यह इस क्षेत्र के बढ़ते वैश्विक आकर्षण का प्रमाण हैं। इस क्षेत्र ने दुनियाभर के कुल सीमापार निवेश का 80 फीसदी हिस्सा हासिल किया। अकेले चीन ने 38.1 अरब डॉलर निवेश हासिल किया।

विज्ञापन
India is among top countries in world for cross-border investment in land development scheme
निवेश (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला / आईस्टॉक

विस्तार

भारत भूमि और विकास परियोजनाओं में सीमापार से पूंजी निवेश के लिए दुनिया के प्रमुख गंतव्यों में शामिल हो गया है। कोलियर्स की एक हालिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। कनाडा की यह फर्म वाणिज्यिक अचल संपत्ति उपयोगकर्ताओं, मालिकों, निवेशकों और डेवलपर्स को सेवाएं देती हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली तिमाही तक के 12 महीनों में भारत ने 735 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सीमा पार पूंजी निवेश आकर्षित किया। इससे यह इस क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष 10 बाजारों में सातवें स्थान पर आ गया। इस कुल निवेश में से 332 मिलियन डॉलर वैश्विक स्रोतों से आया, जबकि शेष राशि क्षेत्रीय पूंजी प्रवाह के जरिए हासिल हुआ। वैश्विक सीमा पार निवेश में भारत की हिस्सेदारी 1.5 फीसदी रही।
विज्ञापन


सर्वे : सीमापार से निवेश पाने वाले भारत सहित शीर्ष 10 देश एशिया-प्रशांत में
सीमा पार निवेश पाने वाले शीर्ष 10 में से सात देश एपीएसी क्षेत्र में हैं। यह इस क्षेत्र के बढ़ते वैश्विक आकर्षण का प्रमाण हैं। इस क्षेत्र ने दुनियाभर के कुल सीमापार निवेश का 80 फीसदी हिस्सा हासिल किया। अकेले चीन ने 38.1 अरब डॉलर निवेश हासिल किया। यह कुल वैश्विक हिस्से का 79.7 फीसदी है। चीन के अलावा, सिंगापुर,मलयेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने भी निवेश गतिविधियों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पर कायम है निवेशकों का भरोसा
भारत का वैश्विक शीर्ष 10 में लगातार बने रहना यह दिखाता है कि निवेशकों का भरोसा इसके दीर्घकालिक विकास और भूमि व निर्माण क्षेत्र की संभावनाओं पर बना हुआ है। उत्तर अमेरिका में निवेश गतिविधियों में थोड़ी गिरावट आई, जिससे उसकी एक सुरक्षित निवेश गंतव्य की छवि कमजोर होती दिख रही है। वहीं, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका (ईएमईए) क्षेत्र में निवेश गतिविधियां स्थिर रहीं। अब वैश्विक निवेशकों का ध्यान यूरोप की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कई यूरोपीय निवेशक भारत में दिलचस्पी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed