फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Imd Report India Hottest December in 122 Years Maximum Minimum and Mean Temperature All Broke Records News

IMD: बीता दिसंबर भारत में 122 वर्षों में सबसे गर्म, अधिकतम-न्यूनतम तापमान के पिछले रिकॉर्ड टूटे, जानें वजह

Thu, 05 Jan 2023 09:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 05 Jan 2023 09:56 AM IST
सार

जलवायु एक्सपर्ट्स और मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दिसंबर में तापमान में इस बढ़ोतरी की वजह जलवायु परिवर्तन है, जो कि आने वाले समय में और बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।

विज्ञापन
Imd Report India Hottest December in 122 Years Maximum Minimum and Mean Temperature All Broke Records News
भारत में दिसंबर में बढ़ी गर्मी। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में 2022 का दिसंबर पिछले 122 साल में सबसे गर्म रहा है। दिसंबर में देश में उच्चतम तापमान, न्यूनतम तापमान और औसत तापमान तीनों में ही जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर में इस तरह गर्मी में बढ़ोतरी असामान्य बात रही और मौसम में इस तरह के बदलाव का चलन डरावना हो सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 27.32 डिग्री सेल्सियस, औसत न्यूनतम तापमान 15.65 डिग्री सेल्सियस और पूरे महीने का औसत तापमान 21.49 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से काफी ज्यादा है। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस दौरान सामान्यतः औसत अधिकतमत तापमान 26.53 डिग्री, न्यूनतम 14.44 डिग्री और महीने का औसत तापमान 20.49 डिग्री पर ठहर जाता है। 
विज्ञापन

यानी दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.79 डिग्री सेल्सियस, न्यूयनत तापमान, 1.21 डिग्री सेल्सियस और औसत तापमान 1.00 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा। पूरे भारत में दिसंबर के दौरान औसत अधिकतम तापमान 2016 के बाद सबसे ज्यादा रहा। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 2008 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर के औसत तापमान की बात की जाए तो यह 122 साल के इतिहास में अपने सबसे उच्चतम स्तर पर रहा। 

जलवायु एक्सपर्ट्स और मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दिसंबर में तापमान में इस बढ़ोतरी की वजह जलवायु परिवर्तन है, जो कि आने वाले समय में और बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। 

पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में दिसंबर के दौरान तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में औसत अधिकतम तापमान 25.85 डिग्री सेल्सियस रहा और यह 122 साल में सबसे ज्यादा था। दिसंबर में 12.37 डिग्री का औसत न्यूनतम तापमान इतिहास में तीसरा सबसे ज्यादा था। इससे पहले सिर्फ 2008 (12.70 डिग्री सेल्सियस) और 1958 (12.47 डिग्री सेल्सियस) में ही दिसंबर में न्यूनतम तापमान इससे ज्यादा रहा। इन क्षेत्रों में दिसंबर का औसत तापमान भी सबसे उच्च स्तर 19.11 डिग्री सेल्सियस पर रहा। 

वहीं, मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान इतिहास के छठवें सबसे ऊंचे स्तर पर रहा। यह 29.49 डिग्री पर दर्ज किया गया। वहीं, दिसंबर का औसत न्यूनतम तापमान 1967 के 16.50 डिग्री सेल्सियस के बाद 2022 में दूसरे सबसे ऊंचे स्तर 15.88 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इस क्षेत्र में भी पूरे महीने का औसत तपामान इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर 22.69 डिग्री सेल्सियस पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed