फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Hits PAK Operation Sindoor Pakistani military casualties Indian Army DGMO Rajiv Ghai

India Hits PAK: 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना के 35-40 जवान मारे गए'; भारत ने हाइटेक विमान भी गिराए

Sun, 11 May 2025 08:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 May 2025 08:01 PM IST
सार

India Hits PAK: सेना ने रविवार को मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि 8 से 10 मई के बीच पाकिस्तान ने ड्रोन और विमानों से भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कई कोशिशें कीं, लेकिन भारतीय वायुसेना और थलसेना की संयुक्त एयर डिफेंस प्रणाली ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए और उनके कई ठिकानों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
India Hits PAK Operation Sindoor Pakistani military casualties Indian Army DGMO Rajiv Ghai
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत की थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सैन्य महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने रविवार को मीडिया ब्रीफिंग की। इस दौरान डीजीएमओ ने बताया कि भारतीय सेना ने किसी भी पाकिस्तानी विमान को अपनी सीमा में नहीं घुसने दिया। इस समय इतना जरूर कह सकते हैं कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई अत्याधुनिक विमानों को मार गिराया।

विज्ञापन

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, 9 और 10 मई की रात को भी पाकिस्तान ने एयरफील्ड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की। थलसेना और वायुसेना की समेकित वायु रक्षा प्रणाली की वजह से हर हमले को नाकाम कर दिया गया। भारत की गोलाबारी में पाकिस्तान की सेना के 35-40 जवान मारे गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी फायरिंग में भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान, DGMO बोले- दुस्साहस पर देंगे जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा,  8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने सीमा पार से हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान भेजने की हिमाकत की। बड़े पैमाने पर बुनियादी सैन्य ढांचे को निशाना बनाने के कई असफल प्रयास किए गए। पाकिस्तान ने जब नियंत्रण रेखा पर फिर से उल्लंघन किया तो भारत ने आर्टिलरी फायरिंग से मुंहतोड़ जवाब दिया।


लेफ्टिनेंट घई ने यह भी कहा, पिछले 3-4 दिनों से जो गतिविधियां चल रही हैं, वह किसी युद्ध से कम नहीं हैं। सामान्य परिस्थितियों में एक-दूसरे देशों की वायु सेनाएं हवा में उड़कर एक-दूसरे पर हमला नहीं करतीं। आमतौर पर नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ आतंकवादियों द्वारा की जाती है। हमारे पास सूचना है कि नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ में पाकिस्तानी सेना भी शामिल हो सकती है, जो हमारी चौकियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। 

यह पूछे जाने पर कि कितने पाकिस्तानी विमान मार गिराए गए, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, 'उनके विमानों को हमारी सीमा में घुसने से रोका गया...निश्चित रूप से, हमने कुछ विमान मार गिराए हैं...निश्चित रूप से, उनकी तरफ नुकसान हुआ है, जो हमने पहुंचाया है।'  एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, क्या हम आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के अपने उद्देश्य में सफल हो पाए हैं? और इसका उत्तर 'हां' है और परिणाम पूरी दुनिया के सामने हैं।

संबंधित वीडियो-




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed