फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India have more than 65 percent of power generation capacity from non-fossil fuel by 2030 says RK Singh

RK Singh: गैर-जीवाश्म ईंधन से होगा बिजली उत्पादन, 2030 तक 65 प्रतिशत होगी हिस्सेदारी

Mon, 17 Oct 2022 02:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 02:43 PM IST
सार

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के हरित ऊर्जा पर आयोजित एक सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री ने कहा, भारत ने बिजली उत्पादन क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
India have more than 65 percent of power generation capacity from non-fossil fuel by 2030 says RK Singh
ऊर्जा मंत्री आरके सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में बिजली उत्पादन क्षमता को जल्द ही गैर-जीवाश्म ईंधन पर केंद्रित करने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर बिजली एवं ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि 2030 तक बिजली उत्पादन क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत से अधिक होगी। 

विज्ञापन


भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के हरित ऊर्जा पर आयोजित एक सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री ने कहा, भारत ने बिजली उत्पादन क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया है। 2030 तक 90 गीगावाट से अधिक सौर उपकरण निर्माण क्षमता होगी। वर्तमान में यह क्षमता 20 गीगावाट है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने बताया, लगभग 15-20 गीगावाट सौर उपकरण विनिर्माण क्षमता निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा भारत में उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 40 गीगावाट क्षमता वाले संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उच्च दक्षता वाले सौर उपकरणों के विनिर्माण में बदलाव करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश में पहले ही 170 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता है, जबकि अन्य 80 गीगावॉट निर्माणाधीन है। देश की 2030 तक 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed