फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has similar geologic history to parts of South Africa Australia Study

Study: भारत में हैं 3.5 अरब साल पुरानी ज्वालामुखीय चट्टानें, दक्षिण अफ्रीकी और चीनी शोधकर्ताओं ने किया खुलासा

Mon, 12 Jun 2023 12:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Jun 2023 12:53 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में विट्स विश्वविद्यालय, जोहान्सबर्ग विश्वविद्यालय (यूजे) और चीनी विज्ञान अकादमी के शोधकर्ताओं ने पूर्वी भारत के 'सिंहभूम क्रेटन' में दैतारी ग्रीनस्टोन बेल्ट से ज्वालामुखीय और तलछटी चट्टानों का अध्ययन किया, जो लगभग 3.5 अरब साल पहले बने थे। 

विज्ञापन
India has similar geologic history to parts of South Africa Australia Study
Volcanic and sedimentary rocks in Daitari greenstone belt - फोटो : Cambridge University (File)

विस्तार

भारत में 3.5 अरब साल पुरानी ज्वालामुखीय और तलछटी चट्टानें हैं, जिनका दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों के समान भूगर्भिक इतिहास है। एक अध्ययन में यह जानकारी निकलकर सामने आई है। 

विज्ञापन

इन विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं ने किया अध्ययन
दक्षिण अफ्रीका में विट्स विश्वविद्यालय, जोहान्सबर्ग विश्वविद्यालय (यूजे) और चीनी विज्ञान अकादमी के शोधकर्ताओं ने पूर्वी भारत के 'सिंहभूम क्रेटन' में दैतारी ग्रीनस्टोन बेल्ट के ज्वालामुखीय और तलछटी चट्टानों का अध्ययन किया, जो लगभग 3.5 अरब साल पहले बने थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेटन के अध्ययन से मिलती है पृथ्वी की सतह के बीतर की जानकारी
'क्रेटन' प्राचीन महाद्वीपों के टुकड़े हैं जो कई अरब साल पहले बने थे। उनका अध्ययन एक तरह से खिड़की प्रदान करता है कि अतीत में पृथ्वी की सतह के भीतर और उस पर प्रक्रियाएं कैसे संचालित होती थीं।
 

विज्ञापन

बार्बरटन, नोंडवेनी और पिलबारा क्रेटन के समान दैतारी ग्रीनस्टोन बेल्ट
यह अध्ययन 'प्रीकैम्ब्रियन रिसर्च जर्नल' में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन में प्रमुख भूवैज्ञानिक समयसीमाएं स्थापित की गईं जो दैतारी ग्रीनस्टोन के ढांचागत विकास को दर्शाती हैं। विट्स विश्वविद्यालय के जगनमोय जोडर ने कहा, "दैतारी ग्रीनस्टोन बेल्ट दक्षिण अफ्रीका के बार्बरटन व नोंडवेनी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा क्रेटन के समान भूगर्भिक बनावट साझा करता है।"
 

3.5 और 3.3 अरब साल पहले आम थे उप-समुद्री ज्वालामुखी विस्फोट

अध्ययन में बताया गया है कि उप-समुद्री ज्वालामुखी विस्फोट 3.5 और 3.3 अरब साल पहले आम थे, जो बड़े पैमाने पर सिंहभूम, कापवाल और पिलबारा क्रेटन के ग्रीनस्टोन के भीतर लावा के रूप में संरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed