फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has lodged a formal protest with Pakistan via diplomatic channels against vandalisation of a Hindu temple there

पाकिस्तान : हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर भारत ने विरोध दर्ज कराया

Fri, 01 Jan 2021 01:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 01 Jan 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
India has lodged a formal protest with Pakistan via diplomatic channels against vandalisation of a Hindu temple there
मंदिर में तोड़-फोड़ करती भीड़ - फोटो : एएनआई
भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान में हिंदू मंदिर की तोड़फोड़ की घटना पर राजनयिक के माध्यम से औपचारिक विरोध दर्ज कराया।सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन




पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को सौ लोगों से अधिक की भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। घटना करक जिले के टेरी गांव की है, जहां स्थानीय मौलवियों की अगुवाई में भीड़ ने मंदिर को नष्ट कर दिया। अब इस मामले में कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के नेता रहमत सलाम खट्टक समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी (फजल उर रहमान समूह) के समर्थकों के नेतृत्व वाली भीड़ ने मंदिर के विस्तार कार्य का विरोध किया और मंदिर के पुराने ढांचे के साथ साथ नए निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। इस घटना की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इस वीडियो क्लिप में हिंसक भीड़ को मंदिर की दीवारें और छत को नष्ट करते देखा जा सकता है। पाकिस्तान और दुनिया के बाकी हिस्सों में रहने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ इस कदम की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 लोगों को गिरफ्तार किया 
स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस घटना के सिलसिले में कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के नेता रहमत सलाम खट्टक समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रांतीय पुलिस प्रमुख केपीके सनाउल्लाह अब्बासी ने कहा कि प्राथमिकी में 350 से अधिक लोगों का नामजद किया गया है। अब्बासी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी में आतंकवाद से संबंधित कानून की सभी धाराओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रांत में अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed