फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has also joined the countries that have expressed faith in vaccination

सराहना: बच्चों के टीकाकरण में शीर्ष तीन देशों में भारत शामिल, 55 देशों में किए गए सर्वे रिपोर्ट में आया सामने

Fri, 21 Apr 2023 06:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 06:41 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरिया, पापुआ न्यू गिनी, घाना, सेनेगल और जापान के लोगों में कोरोना महामारी के बाद से टीकों के प्रति विश्वास में कमी आई है। 

विज्ञापन
India has also joined the countries that have expressed faith in vaccination
टीकाकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

टीकाकरण पर भरोसा जताने वाले देशों में अब भारत भी शामिल हुआ है। कोरोना महामारी के चलते माता और शिशुओं के टीकाकरण में काफी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बीते दो वर्ष में भारत ने इसमें सुधार करते हुए बाल टीकाकरण में काफी सुधार किया है।
विज्ञापन


यह जानकारी यूनिसेफ इंडिया की वैश्विक फ्लैगशिप रिपोर्ट ‘द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2023ः फॉर एवरी चाइल्ड, वैक्सीनेशन में सामने आई है। बृहस्पतिवार को जारी इस रिपोर्ट में बताया गया कि टीकाकरण को लेकर दुनिया के 55 देशों में सर्वे किया गया, जिसमें शीर्ष तीन देशों में टीकाकरण के प्रति सबसे अधिक भरोसा देखा गया। इसमें भारत भी शामिल है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडिसिन के अलावा यूनिसेफ की इस संयुक्त रिपोर्ट में बताया कि भारत, चीन और मेक्सिको में बाल टीकाकरण को लेकर लोगों में गंभीरता बनी हुई है। महामारी के चलते इस पर दुनियाभर में प्रभाव पड़ा, लेकिन इन देशों में जागरूकता के चलते समय रहते सुधार कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरिया, पापुआ न्यू गिनी, घाना, सेनेगल और जापान के लोगों में कोरोना महामारी के बाद से टीकों के प्रति विश्वास में कमी आई है। 
विज्ञापन


इन देशों में कम हुआ विश्वास
रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना की वजह से बीते 30 साल में बाल टीकाकरण में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। महामारी ने लगभग हर जगह बाल टीकाकरण को प्रभावित किया। 2019 और 2021 के बीच दुनिया में 6.70 करोड़ बच्चे टीकाकरण से दूर रहे। इसका असर यह रहा कि खसरा के मामलों में बीते वर्ष की तुलना में दो गुना बढ़ोतरी हुई। पोलियो से पीड़ित बच्चों की संख्या में 16 फीसदी की वृद्धि हुई। पोलियो से लकवाग्रस्त बच्चों की संख्या में आठ गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की सामाजिक प्रतिबद्धता की पहचान
यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी ने कहा, रिपोर्ट में भारत को विश्व के उन देशों में शामिल किया गया जहां टीके के प्रति सबसे अधिक भरोसा है। यह सरकार की राजनीतिक व सामाजिक प्रतिबद्धता की पहचान है। इससे यह भी पता चलता है कि महामारी के दौरान सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान लोगों में भरोसा और बच्चों के नियमित टीकाकरण को व्यवस्थित करने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed