भारत ने इमरान के विमान को हवाई क्षेत्र उपयोग की मंजूरी दी, 2 साल पहले पीएम मोदी को नहीं मिली थी अनुमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति दे दी है। इमरान खान अगले सप्ताह मंगलवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और उच्च स्तर के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिन की श्रीलंका यात्रा पर जा रहे हैं और इसके लिए उन्हें भारतीय हवाई क्षेत्र के उपयोग की आवश्यकता होगी।
बता दें कि इससे पहले साल 2019 में पाकिस्तान ने भारत पर जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका और सऊदी अरब की यात्रा के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की इजाजत देने से इंकार कर दिया था।
मीडिया को जारी बयान के अनुसार इमरान का राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से द्विपक्षीय मुलाकात का कार्यक्रम है और इस दौरान व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, तकनीक, रक्षा और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि खान प्रधानमंत्री राजपक्षे के आमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका जा रहे हैं।
श्रीलंका में छपी आर्टिकल- भारत की नाराजगी का जोखिम नहीं ले सकते
सोमवार को श्रीलंका के अखबार ‘कोलंबो गैजेट’ में पाकिस्तान के एक्सपर्ट डार जावेद की आर्टिकल छपी है। इसमें डार ने लिखा कि- यह बात साफ है कि श्रीलंका भारत की नाराजगी का जोखिम नहीं ले सकता। वह पहले ही चीन से बहुत कर्ज ले रखा है और भारत पड़ोसी धर्म निभाते हुए हर मोर्चे पर उसकी मदद कर रहा है। हाल ही में भारत ने पांच लाख वैक्सीन श्रीलंका भेजे थे। वैसे भी यहां मुस्लिमों को लेकर बौद्ध समुदाय में नाराजगी रही है।
श्रीलंका ने अपने संसद में इमरान खान के भाषण को कर दिया था रद्द
बता दें कि हाल ही में श्रीलंका ने अपने संसद में निर्धारित इमरान खान के भाषण को रद्द कर दिया। माडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के कदम उठाने के पीछे भारत के साथ मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय सहयोग कायम करना बताया गय। गौरतलब है कि भारत कोरोना वैक्सीन का निर्यात कर कई देशों की मदद कर रहा है। भारत ने हाल ही में श्रीलंका को कोरोना वैक्सीन के पांच लाख डोज गिफ्ट में दिए हैं।