{"_id":"5b6f0cd44f1c1bed258b45c0","slug":"india-has-200-billionaires-india-ranks-11th-in-world-in-terms-of-billionaires-says-a-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में हैं 200 अरबपति, दुनिया में 11वें स्थान पर भारत, ये देश है सबसे ऊपर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में हैं 200 अरबपति, दुनिया में 11वें स्थान पर भारत, ये देश है सबसे ऊपर
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में किस देश में कितने अरबपति हैं। इस बारे में एक सूची जारी हुई है। अरबपतियों के मामले में भारत दुनिया में 11वें स्थान पर है। नाइट फ्रेंक एलएलपी एजेंसी ने वेल्थ एक्स से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में 200 अरबपति हैं।
रिपोर्ट के अनुसार टॉप 10 देशों में अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, हॉन्गकॉन्ग, कनाडा, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन शामिल हैं। अमेरिका और दूसरे स्थान वाले चीन के अरबपतियों की संख्या में अधिक अंतर है।
अमेरिका में चीन की तुलना में 1,340 अरबपति अधिक हैं। अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 1,830 है। साल 2016 और 2017 के बीच अरबपतियों का संख्या सबसे अधिक हॉन्गकॉन्ग (23 फीसदी) में बढ़ी है। वहीं ब्रिटेन में चार फीसदी अरबपति कम हुए हैं।
विज्ञापन
भारत में 2016 और 2017 के बीच 18 फीसदी अरबपति बढ़ गए।
रिपोर्ट के अनुसार 50 करोड़ डॉलर की संपत्ति वाले अधिकतर लोग उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में रहते हैं। उसमें भी सबसे ज्यादा अमेरिका और कनाडा में (31.8फीसदी) रहते हैं। इसके बाद एशिया (28.1 फीसदी) और फिर यूरोप (25.4 फीसदी) में हैं।