फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has 127 patents for 6G technology Ashwini Vaishnaw at Communication Ministers Conclave

6G Technology: अश्विनी वैष्णव ने कहा- भारत के पास 6जी के 127 पेटेंट

Thu, 23 Mar 2023 05:58 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 23 Mar 2023 05:58 AM IST
सार

नई दिल्ली में आयोजित संचार मंत्रियों के सम्मेलन में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत को 6जी प्रौद्योगिकी में दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए। 

विज्ञापन
India has 127 patents for 6G  technology Ashwini Vaishnaw at Communication Ministers Conclave
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि भारत के पास अब 6जी प्रौद्योगिकी के 127 वैश्विक पेटेंट हैं। इन्हें भारतीयों ने हासिल किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन को दोहराया कि भारत के पास भरोसा व मानक की ताकत है, जिससे भारतीय दूरसंचार प्रौद्योगिकी की मांग दूसरे देशों में भी बढ़ रही है। नई दिल्ली में आयोजित संचार मंत्रियों के सम्मेलन में 'समाज के डिजिटल परिवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए दूरसंचार में नवाचार को सक्षम बनाना' विषय पर अपनी बात रखते हुए वैष्णव ने कहा कि भारत को 6जी प्रौद्योगिकी में दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हमारे प्रधानमंत्री ने हमें एक लक्ष्य दिया था कि 5G में हम दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों और 6G में हम सबसे आगे हों। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम सभी ने काम किया है, शिक्षाविदों ने, और उद्यमियों ने काम किया है और आज 6G विजन का उद्घाटन किया गया। अब तक हमारे पास 6जी प्रौद्योगिकियों के लिए 127 से अधिक पेटेंट हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मविश्वास से उत्पादों और प्रौद्योगिकी का विकास कर रहा है। रक्षा, इस्पात, रेलवे और नवीकरणीय ऊर्जा का ही मामला लें, हर क्षेत्र में भारत प्रौद्योगिकी के विकास की ओर बढ़ रहा है। यह दृष्णिकोण का बदलाव है जो पिछले आठ वर्षों में हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरसंचार तकनीक लोगों को सशक्त बनाने का मिशन
पीएम ने कहा कि भारत के लिए दूरसंचार तकनीकी सिर्फ ताकत दिखाने का तरीका नहीं है बल्कि यह लोगों को सशक्त बनाने का मिशन है। 2014 से पहले भारत में 6 करोड़ ब्रॉडबैंड उपभोक्ता थे। आज इनकी संख्या 80 करोड़ से ज्यादा है। 2014 से पहले भारत में इंटरनेट कनेक्शन 25 करोड़ थे। आज ये 85 करोड़ से भी ज्यादा है।


पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में कम खर्च व बेहद बड़े स्तर पर हो रहे इनोवेशन : मार्टिन
उधर, नई दिल्ली में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशंस यूनियन का कार्यालय व इनोवेशन सेंटर शुरू करते हुए यूनियन की महासचिव डोरीन बोगदन मार्टिन ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तकनीकी क्षेत्र में की जा रही पहल को सराहा। डोरीन ने कहा, ‘पीएम मोदी के विजन और नेतृत्व में डिजिटल इंडिया ने भारत को नई तकनीकें अपनाने और इनोवेशन में आगे खड़ा कर दिया है। आधार, यूपीआई और ऐसी कई अन्य पहल भारत को एक ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में बदल चुकी हैं। यह सब कम खर्च और बेहद बड़े स्तर पर हो रहा है। इसके केंद्र में समावेशी प्रगति का बुनियादी सिद्धांत है। यह पीएम मोदी के मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’ में नजर आता है। मैं इस साल जी20 की शानदार थीम में भी इसे देखकर खुश हूं, जो कहती है, ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed