{"_id":"58a376bb4f1c1ba340d85355","slug":"india-had-the-most-bomb-blasts-in-the-world-in-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा बम विस्फोट हुए भारत में: रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा बम विस्फोट हुए भारत में: रिपोर्ट
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Feb 2017 08:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बम डाटा सेंटर (एनबीडीसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 2016 में देशभर में युद्धग्रस्त इराक और अफगानिस्तान से भी अधिक बम विस्फोट हुए। पिछले साल देशभर में आईईडी और ऑर्डेनेंस एक्सप्लोसिव ब्लास्ट्स वाली 406 घटनाएं घटित हुईं जबकि दूसरे नंबर पर रहे इराक में 221 ऐसी घटनाएं घटित हुईं। हालांकि, एनबीडीसी ने इन घटनाओं में मरने या घायल होने वालों की कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
देश की संघीय आकस्मिकता बल एनएसजी के तहत काम करने वाली एनबीडीसी एक विस्फोट के बाद केंद्रीय जांच विभाग के रुप में काम करती है। इस रिपोर्ट में एक सतर्कता भी लगाई है कि केंद्र ने वैश्विक आंकड़े खुले स्त्रोतों से जुटाया है।
विज्ञापन
पड़ोसी देश पाकिस्तान में 2016 में बम विस्फोट की 161 घटनाएं, अफगानिस्तान में 132, तुर्की में 92, थाईलैंड में 71, दक्षिण अफ्रीका में 63, सीरिया में 56, मिस्त्र में 42 और बांग्लादेश में 29 घटनाएं हुईं। भारत में हुई कुल 406 घटनाओं में से 337 में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का जबकि अन्य 69 में ग्रेनेड्स और एम्यूनिशन शेल्स जैसे ऑर्डेनेंस एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन