फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India gives patrol vessel 'Varun' to Sri Lanka for good relationship

भारत ने श्रीलंका को सौंपा गश्ती पोत ‘वरुण’, दोनों देशों के बीच संबंध होंगे मजबूत 

Wed, 06 Sep 2017 04:04 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 06 Sep 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
India gives patrol vessel 'Varun' to Sri Lanka for good relationship
भारत ने समुद्री सहयोग बढ़ाते हुए मंगलवार को श्रीलंका को समुद्री गश्ती जहाज ‘वरुण’ सौंप दिया। भारतीय तटरक्षक एजेंसी ने यह जानकारी दी। बीते 23 अगस्त को ही इस पोत को पारंपरिक सम्मान के साथ सेवा से हटाया गया था। इससे पहले भी भारत ने श्रीलंका को इंडियन कोस्ट गार्ड के दो गश्ती वाहनों को सौंपा था। इनमें अप्रैल 2006 में सौंपा गया ‘वराह’ और अगस्त 2008 में सौंपा गया पोत ‘विग्रह’ शामिल है। 
विज्ञापन


तटरक्षक बल ने बताया कि गश्ती वाहनों को श्रीलंका को प्रशिक्षण एवं निगरानी के मकसद से सौंपा जाना भारत द्वारा दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। श्रीलंकाई कोस्ट गार्ड द्वारा अब इस पोत को नया नंबर एसएलसीजी-60 दिया गया है जिसकी कमान अब कैप्टन नेविल अमारा उभयसिरी संभालेंगे। 
विज्ञापन


पोत को रवाना किए जाने से पहले श्रीलंका के तटरक्षक चालक दल के सदस्यों को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा प्रशिक्षित किया गया। पोत को सौंपे जाने के समारोह में श्रीलंकाई नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल एसएस रणसिंघे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका ने 80 भारतीय मछुआरों को छोड़ा
अपने समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किए गए 80 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा कर दिया है। अखबार ‘द कोलंबो पेज’ के मुताबिक, इनमें से चार मछुआरों को बीते 31 अगस्त को श्रीलंकाई नौसेना ने उस वक्त बचाया था, जब वे उत्तरी समुद्र में डूब रहे थे।


हालांकि दूसरे अन्य 76 भारतीयों को अलग-अलग मौकों पर श्रीलंकाई क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब सभी 80 भारतीयों को कंकेसनथुरई में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ‘सारंग’ पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed