फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India gets ready to test nuclear-capable Agni-V ICBM that can hit northern China

अग्नि-5 परीक्षण के लिए तैयार, चीन के भीतर कर सकती है वार

Wed, 14 Dec 2016 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
India gets ready to test nuclear-capable Agni-V ICBM that can hit northern China
अग्नि 5 (सांकेतिक तस्वीर)
भारत अपनी परमाणु क्षमता वाली बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि -5 के परीक्षण के लिए तैयार है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का काम आखिरी चरण में है और इसका परीक्षण ओडिशा के व्हीलर द्वीप पर किया जाएगा। 
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों का कहना है कि मिसाइल परीक्षण की तैयारी जोरो पर हैं और इसे दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते में किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है, 'आखिरी बार इसे जनवरी 2015 में टेस्ट किया गया था, कुछ तकनीकी चीजों को दुरस्त कर लिया गया और अब करीब दो साल बाद इसे दोबारा टेस्ट किया जाएगा।'
विज्ञापन


यह अग्नि-5 का चौथा टेस्ट होगा, यह चीन के उत्तरी हिस्सों तक मार करन में सक्षम है। सूत्रों का कहना है, 'तीन चरणों वाली अग्नि-5 का यह फाइनल टेस्ट होगा। स्ट्रेटजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) के ट्रायल शुरू करने से पहले ही अग्नि की पूरी क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा। ' दरअसल, एसएफसी 2003 में स्थापित किया गया था। यह भारत के परमाणु आर्सेनल का प्रबंधन करता है। एसएफसी अग्नि-5 के जरूरी संख्या में उत्पादन से पहले कम से कम दो टेस्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed