फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Do not fly in Chinese nationals, Centre government informally tells airlines companies of india

चीनी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध के एयरलाइंस को निर्देश देने से सरकार का इनकार

Mon, 28 Dec 2020 02:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 28 Dec 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Do not fly in Chinese nationals, Centre government informally tells airlines companies of india
एयरलाइन (फाइल फोटो) - फोटो : pixabay

भारत ने चीन को करारा जवाब देते हुए अपने सभी एयरलाइंस से चीनी नागरिकों की भारत यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है। सरकार ने अनौपचारिक तौर पर यह निर्देश दिए हैं। यह कदम तब उठाया गया है जब ड्रैगन ने नवंबर से भारतीयों पर इसी तरह के प्रतिबंध लगाए थे। इसे चीन को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि सरकार ने ऐसा कोई निर्देश दिए जाने से इनकार किया है।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सोमवार को जब उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने एयरलाइंस को अनौपचारिक रूप से चीनी नागरिकों को देश में नहीं आने देने का निर्देश दिया है तो उन्होंने कहा, 'यह सुझाव देना गलत है कि किस देश के नागरिक को आना चाहिए। हमारी तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है।'
विज्ञापन

 

एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते के आखिर में भारतीय और विदेशी दोनों एयरलाइनों को विशेष रूप से कहा गया है कि वे चीनी नागरिकों को भारत न भेजें। फिलहाल भारत में पर्यटक वीजा निलंबित है। हालांकि विदेशियों को काम पर और गैर-पर्यटक वीजा की कुछ अन्य श्रेणियों में यात्रा करने की अनुमति है। सूत्रों का कहना है कि भारत में उड़ान भरने वाले अधिकांश चीनी नागरिक एयर बबल वाले यूरोपीय देशों से यहां आते हैं।



यह भी पढ़ें- नेपाल में चीन की सक्रियता पर उठे सवाल, अंदरूनी मामलों में दखल क्यों दे रहा है चीन


रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में भारत और चीन के बीच उड़ानें निलंबित हैं। विदेशियों के लिए वर्तमान मानदंडों के अनुसार यात्रा करने के लिए पात्र चीनी नागरिक पहले ऐसे तीसरे देश की यात्रा कर रहे हैं जिसके साथ भारत ने एयर बबल समझौता किया है। यहां से वे भारत की यात्रा कर रहे हैं। ऐसे देशों में रहने वाले चीनी नागरिक काम और व्यापार के लिए वहां से भारत आ रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ एयरलाइनों ने अधिकारियों से लिखित में देने के लिए कहा है ताकि वे भारत आने के लिए बुकिंग कराने वाले चीनी नागरिकों को वर्तमान मानदंडों के अनुसार मना करने का कारण दे सकें। भारत ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब भारतीय मल्लाह विभिन्न चीनी बंदरगाहों में फंसे हुए हैं। 

चीन उन्हें किनारे पर या यहां तक की चालक दल को बदलने की अनुमति देने से इनकार कर रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापारी जहाजों पर सेवारत लगभग 1,500 भारतीय प्रभावित हुए हैं क्योंकि वे घर वापस नहीं आ सकते हैं। नवंबर की शुरुआत में, चीन ने महामारी के कारण भारत सहित कुछ देशों से वैध चीनी वीजा या निवास परमिट रखने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed