फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India G20 Presidency first Joint Finance and Health Task Force Meeting held in virtual mode

भारत की जी-20 अध्यक्षता: संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य कार्य बल की पहली बैठक, बाली घोषणापत्र पर हुई चर्चा

Wed, 21 Dec 2022 09:39 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 21 Dec 2022 09:39 AM IST
सार

जी-20 फाइनेंस ट्रैक के तहत संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य कार्य बल की पहली बैठक में बाली जी-20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र पर चर्चा की गई। वहीं, नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय के महासचिव पॉल ह्यूजट्स ने भारत की जी-20 अध्यक्षता का समर्थन किया और कहा कि भारत की अध्यक्षता महान होगी।

विज्ञापन
India G20 Presidency first Joint Finance and Health Task Force Meeting held in virtual mode
G20 India - फोटो : g20.org

विस्तार

भारत की अध्यक्षता में जी-20 फाइनेंस ट्रैक के तहत संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य कार्य बल की पहली बैठक मंगलवार को ऑनलाइन आयोजित की गई। बैठक में बाली जी-20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र पर चर्चा की गई। इटली और इंडोनेशिया ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की। जी-20 और आमंत्रित देशों के अलावा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वित्त और स्वास्थ्य प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कार्य बल सचिवालय ने 2023 और उसके बाद की कार्य योजना का मसौदा तैयार करने के लिए भारत की अध्यक्षता तथा सह-अध्यक्षों इटली और इंडोनेशिया के साथ काम किया। मसौदे को 2023 के लिए वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य कार्य बल के सदस्यों ने महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में योगदान की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


बता दें, संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य कार्य बल का गठन 2021 में रोम में जी-20 लीडर्स शिखर सम्मेलन में किया गया था। इसका उद्देश्य महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया से संबंधित मुद्दों पर संवाद और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके जरिए वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालयों के बीच अनुभवों व कार्यों को साझा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीदरलैंड ने भारत की जी-20 अध्यक्षता में विश्वास जताया
वहीं, नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय के महासचिव पॉल ह्यूजट्स ने भारत की जी-20 अध्यक्षता में विश्वास जताया और कहा कि भारत की अध्यक्षता महान होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूरोपीय देश अपने कार्यकाल के दौरान नई दिल्ली की मदद करने के तरीकों पर चर्चा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम भारत को जी-20 अध्यक्षता की सीट मिलने पर बधाई देते हैं। भारत ने हमें जी-20 में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है, जैसे हम पिछले कुछ वर्षों में करते थे। हम इसके बारे में बहुत उत्साहित हैं और हमने अपने भागीदारों के साथ चर्चा की कि हम किस तरह से कई अलग-अलग विषयों पर जी-20 चर्चा को सार्थक बनाने में सहायक हो सकते हैं।

भारत-नीदरलैंड के बीच संबंधों की सराहना करते हुए पॉल ने कहा कि दोनों देश अभी भी उन क्षेत्रों की पहचान कर रहे हैं, जहां एक साथ अधिक काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड, भारत गणराज्य को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था।

1602 से पहले हुई थी भारत-नीदरलैंड के बीच संबंधों की शुरुआत
उन्होंने कहा कि भारत-नीदरलैंड के बीच संबंधों की शुरुआत 1602 से भी पहले हुई थी। तब से हमने द्विपक्षीय संबंधों में निवेश किया है और अभी भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अपार संभावनाएं हैं और समान विचारधारा वाले देश होने के नाते हम अभी भी उस दिशा में आगे काम करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जल, कृषि, स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में परंपरागत रूप से दोनों देशों के बीच गहरा संबंध रहा है। इन दिनों जब सभी देश सतत विकास की तलाश में हैं और नई चुनौतियां सामने आती हैं तो हम सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। हम एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति के कारण भारत निश्चित रूप से हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed