फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india foreign minister s jaishankar tells in rajya sabha probe panel constitute on usa inputs

Parliament: अमेरिका से मिली जानकारी की जांच के लिए भारत ने बनाई समिति, विदेश मंत्री ने संसद में बताया

Thu, 07 Dec 2023 03:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Dec 2023 03:47 PM IST
सार

जयशंकर ने कहा कि 'कनाडा की तरफ से हमें कोई पुख्ता सबूत मुहैया नहीं कराए गए तो जहां तक समान तरीके से हैंडल करने की बात है तो एक तरफ से हमें पुख्ता सबूत दिए गए हैं और दूसरी तरफ से नहीं दिए गए हैं।'

विज्ञापन
india foreign minister s jaishankar tells in rajya sabha probe panel constitute on usa inputs
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका से मिली जानकारी के बाद भारत ने इसकी जांच के लिए एक समिति बनाई है क्योंकि यह देश की की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। बता दें कि अमेरिका ने आरोप लगाया है कि उनकी सरजमीं पर एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश रचने में भारतीय शामिल हैं। अमेरिका के आरोपों पर राज्यसभा में सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में विदेश मंत्री ने जांच समिति बनाने की बात कही। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने संसद में पूछे गए सवाल पर दिया ये जवाब
विदेश मंत्री ने कहा कि 'जहां तक अमेरिका की बात है, हमारे सुरक्षा सहयोग के चलते अमेरिका ने हमें कुछ जानकारी दी थी। यह जानकारी हमारे लिए चिंता का विषय है क्योंकि यह संगठित अपराध, तस्करी और अन्य मामलों से संबंधित है। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए हमने इसकी जांच के लिए समिति का गठन किया है। विदेश मंत्री से ये भी सवाल किया गया कि अमेरिका और कनाडा के आरोपों को समान तरीके से क्यों हैंडल नहीं किया गया? इसके जवाब में जयशंकर ने कहा कि 'कनाडा की तरफ से हमें कोई पुख्ता सबूत मुहैया नहीं कराए गए तो जहां तक समान तरीके से हैंडल करने की बात है तो एक तरफ से हमें पुख्ता सबूत दिए गए हैं और दूसरी तरफ से नहीं दिए गए हैं।'
विज्ञापन


अमेरिका ने लगाए थे ये आरोप
बता दें कि बीते महीने अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता, कथित तौर पर भारत सरकार के एक अधिकारी के साथ मिलकर अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाले सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश रच रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कथित सिख अलगाववादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू है, जिसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सितंबर में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी भारत पर आरोप लगाए थे कि बीते जून में कनाडा में हुई खालिस्तानी कट्टरपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ है। हालांकि भारत ने कनाडा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और कनाडा के आरोपों को बेतुका बताया था।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed