फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india foreign minister s jaishankar said relation with uganda very important

S.Jaishankar: युगांडा के साथ रिश्ते बेहद अहम, बताया क्यों खास रहा उनका दौरा

Thu, 13 Apr 2023 08:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 13 Apr 2023 08:57 AM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा कि युगांडा दौरे में जो इवेंट अहम रहे, उनमें एक नेशनल फोरेंसिक साइंट यूनिवर्सिटी के कैंपस का उद्घाटन और दूसरा सोलर वाटर  पंप प्रोजेक्ट के निर्माण की शुरुआत रही, जिससे युगांडा के 20 जिलों के करीब 5 लाख लोगों को पानी मिलेगा।

विज्ञापन
india foreign minister s jaishankar said relation with uganda very important
पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल में 'फेस्टिवल ऑफ थिंकर्स समिट' में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को ही युगांडा का दौरा पूरा किया है। गुरुवार को एक पॉडकास्ट में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच भविष्य में सहयोग, खासकर भारत और युगांडा के बीच बेहद अहम होगा। डॉ. एस.जयशंकर ने कहा कि भारत, युगांडा के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।

विज्ञापन


बताया क्यों अहम रहा ये दौरा
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि जब मैं दो दिन पहले कंपाला आया तो मेरी मुलाकात राष्ट्रपति मुसेवेनी से हुई। इसके बाद विदेशी मंत्री, रक्षा मंत्री और वाणिज्यिक मंत्री से भी मुलाकात की। इनके अलावा जल संसाधन मंत्री और कई अन्य लोगों से भी मुलाकात हुई। पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने कहा कि युगांडा दौरे में जो इवेंट अहम रहे, उनमें एक नेशनल फोरेंसिक साइंट यूनिवर्सिटी के कैंपस का उद्घाटन और दूसरा सोलर वाटर  पंप प्रोजेक्ट के निर्माण की शुरुआत रही, जिससे युगांडा के 20 जिलों के करीब 5 लाख लोगों को पानी मिलेगा। बता दें कि भारत की नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस युगांडा के जिंजा में खोला जा रहा है। 
विज्ञापन


एस.  जयशंकर ने कहा कि युगांडा में खोले जा रहे नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कैंपस में बिहेवियर साइंस, साइबर सिक्टोरिटी, डिजिटल फोरेंसिक और अलाइड साइंस जैसे कोर्स कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कोर्स से युगांडा और अफ्रीका के लोगों को काफी फायदा होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि साल 2015 में राष्ट्रपति मुसेवेनी ने भारत अफ्रीका फोरम समिट के लिए भारत का दौरा किया था। इसके बाद साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी कंपाला के दौरे पर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विदेश मंत्री एस.जयशंकर 10 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक युगांडा के दौरे पर रहे। फिलहाल वह मोजांबिक के दौरे पर हैं। किसी भी विदेश मंत्री का यह पहला मोजांबिक दौरा है। युगांडा दौरे पर विदेश मंत्री ने भारतवंशियों से भी मुलाकात की। अफ्रीकी देशों में भारत के प्रभाव को बढ़ाने के लिहाज से विदेश मंत्री का यह दौरा अहम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed