फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Faced Pseudo War With China During Operation Sindoor, Says Maharashtra CM Devendra Fadnavis

Op Sindoor: 'भारत ने चीन के खिलाफ लड़ी छद्म जंग', ऑपरेशन सिंदूर पर फडणवीस का दावा; बोले- PAK को मिला था समर्थन

Mon, 25 May 2026 09:09 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 25 May 2026 09:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीन के साथ भी छद्म युद्ध लड़ा। उन्होंने भारतीय रक्षा तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की ताकत पर जोर दिया।

विज्ञापन
India Faced Pseudo War With China During Operation Sindoor, Says Maharashtra CM Devendra Fadnavis
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दिखाया सैन्य दम! - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान भारत केवल पाकिस्तान से नहीं लड़ रहा था, बल्कि चीन के साथ भी एक तरह की छद्म जंग का सामना कर रहा था। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को चीन से हथियारों और लॉजिस्टिक सहायता का पूरा समर्थन मिला था।

विज्ञापन


भारतीय हथियारों ने दिखाई ताकत
फडणवीस ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान भारतीय ड्रोन और मिसाइलों ने अपनी सटीकता और क्षमता साबित की। वहीं पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए गए चीनी ड्रोन और मिसाइल भारतीय लक्ष्यों को नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हो सके। उन्होंने दावा किया कि भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने इन खतरों को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत की रक्षा क्षमता पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। पहले देश हथियारों के लिए विदेशी आयात पर निर्भर था, लेकिन अब भारत खुद रक्षा उपकरण बना रहा है और उनका निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और कई भारतीय कंपनियों की उत्पादन क्षमता अगले पांच वर्षों तक बुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था पर भी बोले
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि भारत की जीडीपी पिछले 12 वर्षों में तेजी से बढ़ी है, जबकि महाराष्ट्र का सकल राज्य घरेलू उत्पाद भी कई गुना बढ़ा है। फडणवीस ने भारमाला, सागरमाला और आधुनिक सड़क नेटवर्क जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लॉजिस्टिक लागत कम हुई है और भारत वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत स्थिति बना रहा है।


UPI और GST की भी तारीफ
मुख्यमंत्री ने डिजिटल इंडिया और यूपीआई को भारत की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कई देश भारत के डिजिटल भुगतान मॉडल को अपना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी व्यवस्था को भी सफल करार देते हुए कहा कि इससे व्यापारिक बाधाएं टूटी हैं और महाराष्ट्र जैसे औद्योगिक राज्यों को बड़ा फायदा हुआ है। फडणवीस ने कहा कि भारत अब वैश्विक सप्लाई चेन में चीन का विकल्प बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत बुनियादी ढांचे और रक्षा उत्पादन के दम पर भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की बड़ी आर्थिक और सैन्य शक्ति बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed