फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Border News: Eastern Border India deploys army in eastern border amid tension with china

चीन से तनाव के बीच भारत ने अरुणाचल सीमा पर तैनात कीं और सैन्य टुकड़ियां

Thu, 03 Sep 2020 10:25 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Amit Mandal Updated Thu, 03 Sep 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
India China Border News: Eastern Border India deploys army in eastern border amid tension with china
भारत-चीन सीमा: भारतीय सेना का मुस्तैद जवान - फोटो : iStock

भारत ने चीन के साथ पश्चिमी सीमा पर हिमालय क्षेत्र में जारी तनाव के बीच पड़ोसी मुल्क के साथ पूर्वी सेना पर चौकसी बढ़ा दी है। भारत ने पूर्वी सीमा यानी अरुणाचल प्रदेश में सैन्य टुकड़ियों की तैनाती बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत ने सतर्कता दिखाते हुए अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। चीन भारत के इस हिस्से पर भी अपना झूठा दावा करता है। 
विज्ञापन


अरुणाचल सीमा पर सेना की नई तैनाती और आवाजाही तेज होने से लोगों को इस मोर्चे पर पर भी आमना-सामना होने की आशंका है लेकिन सरकारी और सैन्य अधिकारियों ने इस सीमा पर किसी तरह की झड़प की संभावना से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजॉ की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आयुषी सुदन ने बताया कि निश्चित तौर से सेना की तैनाती बढ़ी है लेकिन अब तक घुसपैठ की कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि गलवां संघर्ष के बाद से ही चौकसी बढ़ाई गई है। 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध का केंद्र रहे अरुणाचल प्रदेश को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने इस बार भी अलर्ट किया था। जिसके बाद से यहां सैन्य गतिविधि बढ़ाई गई है।


हालांकि दूसरी ओर सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने कहा, चिंता की कोई वजह नहीं है। सैनिकों की तैनात एक नियमित प्रक्रिया के तहत है। वहां बस यूनिट में बदलाव किया गया है जो एक अंतराल के बाद होता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed