{"_id":"5cf532ddbdec22074f08e6c1","slug":"india-denies-oic-over-kashmir-issue-after-14th-summit-in-mecca","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर इस्लामिक देशों के रुख को भारत ने किया खारिज, ओआईसी को दी यह नसीहत..","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर पर इस्लामिक देशों के रुख को भारत ने किया खारिज, ओआईसी को दी यह नसीहत..
Mon, 03 Jun 2019 08:16 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 03 Jun 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
रवीश कुमार, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने ओआईसी (इस्लामी देशों के संगठन) के कश्मीर संबंधी जिक्र पर फिर एक बार अपनी असहमति जाहिर की है। भारत की तरफ से कहा गया है कि जम्मू कश्मीर ओआईसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है और यह भारत का एक अभिन्न हिस्सा है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'जम्मू कश्मीर राज्य भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और इससे जुड़ा मामला ओआईसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। हम 31 मई को सऊदी अरब के मक्का में ओआईसी की 14वीं बैठक में मंजूर अंतिम बयान में भारत के अभिन्न हिस्से के बारे में अस्वीकार्य उल्लेख को एक बार फिर खारिज करते हैं।’
विज्ञापन
इतना ही नहीं रवीश कुमार ने जोर देते हुए कहा कि भारत यह बात दोहराता है कि ओआईसी को ऐसे अवांछित उल्लेखों से बचना चाहिए। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय संगठन ओआईसी में 57 सदस्य देश हैं और इनमें से 53 मुस्लिम बहुल देश हैं। पिछले शुक्रवार को पवित्र शहर मक्का में ओआईसी की 14वीं बैठक आयोजित हुई और मुस्लिम देशों के कई नेता इसमें शामिल हुये।
विज्ञापन
बैठक में कश्मीर के संदर्भ में कथित मानवाधिकारों के हनन का विषय उठाया गया और भारत से वहां संयुक्त राष्ट्र आयोग और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन को जाने देने की अनुमति देने को कहा गया। इससे पहले भी मार्च में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है और भारत के लिए यह पूरी तरह से आंतरिक मामला है।