फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India demands return all Indians after two Indian nationals death during Russia Ukraine war

War: 'हमारे नागरिकों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करें'; युद्ध में दो भारतीयों की मौत के बाद भारत ने बढ़ाया दबाव

Wed, 12 Jun 2024 01:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 01:39 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय और मॉस्को में भारतीय दूतावास ने रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और वापसी के लिए नई दिल्ली में रूसी राजदूत और मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ मामले को दृढ़ता से उठाया है।  

विज्ञापन
India demands return all Indians after two Indian nationals death during Russia Ukraine war
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में हाल ही में दो भारतीय नागरिकों के मारे जाने की खबर मिली है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दी। साथ ही कहा कि दोनों भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किया गया था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने रूस के साथ इस मामले को दृढ़ता से उठाया है और रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और वापसी की मांग की है।

विज्ञापन


रूसी अधिकारियों के साथ मामले को उठाया
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, हमारे दूतावास ने रक्षा मंत्रालय सहित रूसी अधिकारियों पर शवों को शीघ्र वापस लाने के लिए कहा है। रिपोर्टों के अनुसार, कई भारतीय रूसी सेना में सुरक्षा सहायक के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें यूक्रेन के साथ रूस की सीमा के कुछ क्षेत्रों में रूसी सैनिकों के साथ लड़ने के लिए मजबूर किया गया था। विदेश मंत्रालय और मॉस्को में भारतीय दूतावास ने रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और वापसी के लिए नई दिल्ली में रूसी राजदूत और मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ मामले को दृढ़ता से उठाया है। भारत ने यह भी मांग की है कि रूसी सेना द्वारा हमारे नागरिकों की किसी भी आगे की भर्ती पर रोक लगाई जाए। ऐसी गतिविधियां हमारी साझेदारी के अनुरूप नहीं होंगी। साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वह रूस में रोजगार के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतें। 
विज्ञापन


विदेश सचिव विनय क्वात्रा के रूसी दूतावास में रूसी राष्ट्रीय दिवस के स्वागत समारोह में भाग लेने के कुछ घंटों बाद विदेश मंत्रालय का यह बयान आया है।

यूक्रेन के हमले में इन भारतीय नागरिकों की हुई मौत 
जानकारी के अनुसार, इस साल मार्च में हैदराबाद निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद असफान की यूक्रेन के साथ अग्रिम मोर्चे पर रूसी सैनिकों के साथ सेवा करते समय लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई। वहीं, फरवरी में गुजरात के सूरत निवासी 23 वर्षीय हेमल अश्विनभाई मंगुआ की डोनेट्स्क क्षेत्र में सुरक्षा सहायक के रूप में सेवा करते समय यूक्रेनी हवाई हमले में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी सेना में 200 भारतीयों को बतौर सुरक्षा सहायक भर्ती किया 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 200 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में सुरक्षा सहायक के तौर पर भर्ती किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना के साथ सहायक स्टाफ के रूप में काम करने वाले कुल 10 भारतीयों की रिहाई के बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed