फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update: COVID Cases in India in Last 24 Hours Today Know Corona Daily Report News in Hindi

Corona Alert: देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 6050 केस आए; बीते दिन से 13 फीसदी बढ़े नए केस

Fri, 07 Apr 2023 01:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Apr 2023 01:26 PM IST
सार

COVID 19 Update : इससे पहले गुरुवार को देश में 195 दिन बाद कोरोना 5,335 नए मामले आए थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 कारोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Update: COVID Cases in India in Last 24 Hours Today Know Corona Daily Report News in Hindi
Corona Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6050 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। यह बीते दिन मिले नए केसों से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। देश में कोरोना के सक्रिय केस यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को देश में 195 दिन बाद कोरोना 5,335 नए मामले आए थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 कारोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, मंडाविया की अध्यक्षता में होगी स्वास्थ्य मंत्रियों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


203 दिन बाद आए 6050 केस
भारत में 203  दिन बाद एक दिन में कोरोना के 6,050 नए मामले आए हैं। इससे पहले पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में तीन, कर्नाटक तथा राजस्थान में दो-दो और दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई। देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5.30 लाख के पार पहुंच गई है। साथ ही संक्रमण से मौत की संशोाधित सूची जारी करते हुए केरल ने  एक नाम और जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, देश में अभी 28,303 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.6 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.39 फीसदी और साप्ताहिक दर 3.02 फीसदी है। अब तक कुल 4.41 करोड़ लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

38.2 फीसदी मामले एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट के
देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पता चला है कि सामने आ रहे नए मामलों में वायरस का एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। अब तक कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 38.2 फीसदी इसी स्वरूप के हैं। भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक संगठन (आईएनएसएसीओजी) के नए बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। गुरुवार को जारी 27 मार्च के बुलेटिन में कहा गया कि मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह तक एकत्र किए गए नमूनों में से एक्सबीबी सबसे आम तौर पर प्रसारित होने वाला ओमिक्रॉन उपस्वरूप रहा है।




देश में ऐसे बढ़ी कोरोना की रफ्तार

  • सात अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख हुई
  • 23 अगस्त 2020 तक 30 लाख लोग कोरोना की चपेट में आए
  • पांच सितंबर 2020 तक 40 लाख से अधिक संक्रमित हुए
  • संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख पहुंचे
  • 28 सितंबर 2020 तक 60 लाख लोग कोरोना संक्रमित हुए 
  • 11 अक्तूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्तूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 तक आकड़ा 90 लाख के पार पहुंचा
  • 19 दिसंबर 2020 को कोरोना के कुल मामले एक करोड़ से अधिक हो गए
  • चार मई 2021 को संक्रमितों की आंकड़ा दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंचा
  • पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed