फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India crude oil import from Russia reaches record level

Crude Oil: भारत का रूस से कच्चा तेल आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, इराक-सऊदी से भी अधिक

Mon, 06 Mar 2023 06:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 06:14 AM IST
सार

फरवरी, 2022 से पहले तक भारत के तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम होती थी। लेकिन, फरवरी, 2023 में यह 35% पहुंच गई।

विज्ञापन
India crude oil import from Russia reaches record level
crude oil

विस्तार

 भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात फरवरी में बढ़कर रिकॉर्ड 16 लाख बैरल प्रतिदिन के स्तर पर पहुंच गया। वर्टेक्सा के मुताबिक, भारत जितनी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता है, उसकी एक तिहाई से अधिक आपूर्ति अकेले रूस ने की है। वह लगातार 5वें माह भारत को क्रूड का इकलौता सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। 
विज्ञापन


फरवरी, 2022 से पहले तक भारत के तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम होती थी। लेकिन, फरवरी, 2023 में यह 35% पहुंच गई। सऊदी अरब से आयात में 16 फीसदी और अमेरिकी आयात में 38 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन



16 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा आयात, हिस्सा बढ़कर 35 फीसदी
भारत रूस से जितना तेल आयात करता है, वह दशकों से उसके आपूर्तिकर्ता रहे इराक और सऊदी अरब के कुल आयात से अधिक है। इराक ने फरवरी में 9,39,921 बैरल प्रतिदिन व सऊदी अरब ने 6,47,813 बैरल प्रतिदिन तेल की आपूर्ति की। यह बीते 16 माह में इराक व सऊदी अरब से हुई सबसे कम आपूर्ति है। फरवरी में यूएई ने 4,04,570 बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति कर अमेरिका को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed