{"_id":"61a3059d9ecb13551144108c","slug":"india-covid-new-reports-621-deaths-and-active-caseload-stands-at-105691-lowest-in-543-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण से 621 लोगों की मौत, 543 दिन बाद एक्टिव केस में भारी कमी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण से 621 लोगों की मौत, 543 दिन बाद एक्टिव केस में भारी कमी
Sun, 28 Nov 2021 09:59 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:59 AM IST
सार
पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 9,481 हो गई है।इसके साथ ही अब तक ठीक होने वाली संख्या 3,39, 98,278 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले भले ही कम आ रहे हो, लेकिन संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं, 621 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 9 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट जारी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 05 हजार 691 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा 543 दिन बाद सबसे कम आया है। वहीं, 3 करोड़ 39 लाख 98 हजार 278 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 करोड़ 41 लाख 75 हजार 175 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 68 हजार 554 लोगों की मौत हो चुकी है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 21 करोड़ 94 लाख 71 हजार 134 खुराकें दी गई हैं, जिसमें से 82 लाख 86 हजार 058 खुराकें शुक्रवार को दी गईं।
विज्ञापन
कई राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस
कुछ राज्यों में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने से दुनिया समेत भारत की भी चिंता बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका में पाए गए ये वैरिएंट कई देशों में तबाही मचाए हुए हैं। इस खतरनाक वैरिएंट को लेकर कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन