फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India covid new cases 21257 and active caseload at 240221 lowest in 205 days

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 21 हजार से ज्यादा नए मामले, 205 दिन बाद एक्टिव केसों में कमी

Fri, 08 Oct 2021 10:08 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 08 Oct 2021 10:08 AM IST
सार

कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी मामले कम हो रहे हैं तो किसी दिन मामले कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 21 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।  नए केसों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
India covid new cases 21257 and active caseload at 240221 lowest in 205 days
कोरोना जांच - फोटो : prayagraj

विस्तार

देश में गुरुवार को कोरोना के 21,257 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं, 24,395 लोगों ने बीमारी को मात देकर अस्पतालों से घर लौट गए हैं , जबकि 279 लोगों की जान चली गई। कोरोना के एक्टिव केसों में भारी कमी आई है। 2,40,221 एक्टिव केस के साथ ही अबतक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.38 करोड़ के पार पहुंच गई। कोरोना के सक्रिय मामले 205 दिनों बाद सबसे कम हैं। वहीं, 4 लाख 49 हजार लोगों की जान जा चुकी है। नवरात्र के पहले दिन यानी गुरुवार को बीते 24 घंटे की आई रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी थी। कोरोना के दैनिक मामलों में अचानक से उछाला देखने को मिला था।

विज्ञापन


दैनिक मामलों में अचानक इजाफा होने से डॉक्टर और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई थी। पिछले 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा नए केस आए थे। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी थी। राहत की बात है कि नए केसों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिव सीजन में कोरोना की रफ्तार रहेगी कम
फेस्टिव सीजन से पहले कोरोना केसों की रफ्तार नियंत्रित रहना राहत की बात है। इसके अलावा टीकाकरण की रफ्तार तेज होने से भी आने वाले दिनों में कोरोना के केसों में और कमी आने की उम्मीद बढ़ी है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल 92.63 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टीकाकरण के बाद कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed