{"_id":"58c12fc04f1c1bd77edc406c","slug":"india-counter-pak-alligation-in-united-nation-on-jammu-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मुद्दे पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को दिया करारा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर मुद्दे पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
Updated Thu, 09 Mar 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
स्विटजरलैंड के जेनेवा में चल रही संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार समिति की बैठक में कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को नीचा देखना पड़ा है। समिति की 34वीं सालाना बैठक के दौरान भारत ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए साफ कर दिया कि पूरा जम्मू कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न अंग है। इसको लेकर कहीं कोई मुद्दा नहीं है।
मुद्दा हमारे उस हिस्से का है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा किया हुआ है। भारतीय प्रतिनिधि ने साफ किया कि असली समस्या तो सीमा पार से हो रहे पाक परस्त आतंकवाद को लेकर है, हमें अचंभा है कि इस मुद्दे (आतंकवाद) पर पाकिस्तान हाईकमीशन चुप है।
पाकिस्तान स्टेट पॉलिसी के रूप में हमेशा से ही आतंकवाद को पोषित करता रहा है जिसका नुकसान उसके पडोसी मुल्कों को उठाना पड़ता है।

Whole State of J&K is integral part of India.Pak remains in illegal occupation of part of our territory-India at 34thUNHRC session in Geneva pic.twitter.com/SKLWvevFUZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 9, 2017