फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India coronavirus doubling rate slower, mortality rate also lower than US, Italy, Spain and UK

भारत में धीमी है कोरोना के दोगुने होने की रफ्तार, मृत्यु दर अमेरिका, इटली, स्पेन से कम

Thu, 30 Apr 2020 09:52 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 30 Apr 2020 09:52 PM IST
सार

  • अमेरिका में दो दिन में दोगुने हो रहे केस
  • मृत्यु दर भारत में है कम
  • भारत में कोरोना की रफ्तार पर लगी ब्रेक

विज्ञापन
India coronavirus doubling rate slower, mortality rate also lower than US, Italy, Spain and UK
corona doubling rate - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण का मामला 33 हजार के आंकड़े को पार कर चुका है, लेकिन संक्रमण के दोगुने होने की रफ्तार अमेरिका, इंटली, स्पेन और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों के मुकाबले कम हुई है। मृत्यु दर के मामले में भी भारत की स्थिति अन्य देशों से बेहतर है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय और वर्ल्डोमीटर के डाटा के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमण का मामला 500 से 1000 पहुंचने में पांच दिन का वक्त लगा, जबकि 2000 पहुंचने में पूरे चार दिन का समय लग गया, जबकि इटली में संक्रमण के मामला महज तीन दिन में 4,000 से 8,000 पहुंच गया और महज 10 दिन में इटली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32,000 के आंकड़े को पार कर गई।

विज्ञापन
Trending Videos

अमेरिका में क्या है कोरोना की स्थिति?

अमेरिका से तुलना करें तो वहां 5000 से 1000 पहुंचने में तीन दिन का समय लगा, जबकि महज दो दिनों में यह संख्या 1,000 से 2,000 पहुंच गई और अगले तीन दिन में 4,000, फिर अगले दो दिन में 8,000 और फिर अगले दो दिन में 16,000 और 32,000 पहुंच गई। तुलनात्मक रूप से देखें तो भारत में संक्रमण औसत 4 दिन में दोगुना हो रहा है, जबकि अमेरिका में महज दो दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं।

  1. इटली- इटली की बात करें तो वहां भी यही हाल है। इटली में क्रमशः दो, दो, चार, तीन, चार और पांच दिन में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो रहे हैं, जबकि स्पेन में दो, दो, दो, तीन, तीन और चार दिन में संक्रमण दोगुना हो रहा है।
  2. ब्रिटेन- यहां संक्रमण दो दिन में 500 से 1,000, चार दिन में 1,000 से 2,000, तीन दिन में 2,000 से 4,000 और फिर अगले तीन दिन में 4,000 से 8,000 पहुंचा है। पांच दिन में
  3. जर्मनी- जर्मनी में 500 से 1,000 पहुंचने में तीन दिन, 2,000 पहुंचने में चार दिन, 4,000 पहुंचने में दो दिन, 8,000 पहुंचने में तीन दिन, 16,000 पहुंचने में तीन दिन और 32,000 पहुंचने में चार दिन का वक्त लगा है।
 

 

विज्ञापन

क्या है कोरोना का मृत्यु दर?

रत में जब कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,067 पहुंची थी तो उस समय तक 100 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 100 लोगों की मृत्यु होने तक फ्रांस में संक्रमण का मामला 5,423, इटली में 3,089, स्पेन में 4,231, ब्रिटेन में 2,630 और ब्राजील में 3,904 पहुंचा था।

भारत में जब 500 लोगों की मौत हुई तब तक संक्रमण का आंकड़ा 15,712 पहुंच चुका था, जबकि फ्रांस में यह संख्या 14,459, इटली में 10,149, स्पेन में 13,716, ब्रिटेन में 11,658 और ब्राजील में 12,056 थी। औसत देखा जाए तो भारत में अन्य देशों के मुकाबले मृत्यु दर कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed