फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Spike of 64531 cases and 1092 deaths COVID19 tally in the country rises to 2767273

CoronaVirus in India: पिछले 24 घंटे में 64531 नए मामले सामने आए, 1092 लोगों की मौत

Wed, 19 Aug 2020 01:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Aug 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Spike of 64531 cases and 1092 deaths COVID19 tally in the country rises to 2767273
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में फिर एक बार तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को 64,531 नए मामले सामने आए। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 लाख 67 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 20 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन



बुधवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,092 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 52,889 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 27,67,273 हो गए हैं, जिनमें से 6,76,514 लोगों का उपचार चल रहा है और 20,37,870 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 73.64 फीसदी हो गई है। मौत के मामलों में गिरावट आई है और इसकी दर अब 1.91 प्रतिशत है। वहीं, 24.45 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में आठ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 18 अगस्त तक कुल 3,17,42,782 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से सोमवार को एक दिन में 8,01,518 नमूनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,092 लोगों की जान गई, उनमे से सबसे अधिक 422 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद कनार्टक के 139, तमिलनाडु के 121, आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 70, पश्चिम बंगाल के 55, पंजाब के 35, गुजरात के 20, मध्यप्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के 13-13, दिल्ली तथा झारखंड के 12-12 और राजस्थान के 11 लोग हैं।

वहीं ओडिशा तथा पुदुचेरी में नौ-नौ, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में आठ-आठ, हरियाणा में सात, असम, केरल तथा उत्तराखंड में छह-छह, गोवा में पांच, लद्दाख तथा त्रिपुरा में में तीन-तीन और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम तथा मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 52,889 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 20,687 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,007, दिल्ली में 4,226, कर्नाटक में 4,201 , गुजरात और आंध्र प्रदेश में 2,820-2,820 , उत्तर प्रदेश में 2,585 , पश्चिम बंगाल में 2,528 और मध्यप्रदेश में 1,141 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान तथा पंजाब में 898-898, तेलंगाना में 719 , हरियाणा में 557, जम्मू-कश्मीर में 561, बिहार में 476, ओडिशा में 362, झारखंड में 262, असम में 203, केरल में 175 और उत्तराखंड में 164 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।


छत्तीसगढ़ में 158, पुदुचेरी में 123, गोवा में 116, त्रिपुरा में 65, चंडीगढ़ में 30, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 30, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 18, लद्दाख में 17, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो और सिक्किम में भी दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed