{"_id":"5f2646b7bb1283521d64950e","slug":"india-coronavirus-covid-19-cases-news-single-day-spike-of-54735-positive-cases-and-853-deaths-total-positive-cases-stand-at-1750724","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in India: देश में एक दिन में 54735 नए मामले, स्वस्थ होने वालों की संख्या 11 लाख के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CoronaVirus in India: देश में एक दिन में 54735 नए मामले, स्वस्थ होने वालों की संख्या 11 लाख के पार
Sun, 02 Aug 2020 11:00 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
तापमान जांचती स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी लगातार जारी है। देश में मृतकों का आंकड़ा 37 हजार को पार कर गया है। रविवार को कोरोना के 54,735 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार चौथा दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है।
विज्ञापन
रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 853 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 37,364हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 17,50,723 हो गए हैं, जिनमें से 5,67,730 लोगों का उपचार चल रहा है और 11,45,629 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़े के मुताबिक कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 65.44 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में चार लाख 63 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में एक अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,98,21,831 है। जिनमें से 4,63,172 नमूनों का परीक्षण शनिवार को ही किया गया है।
विज्ञापन