फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases News Highest Single-day spike of 57117 positive cases and 764 deaths total positive cases stand at 1695988

CoronaVirus in India: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 57117 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब पहुंचा

Sat, 01 Aug 2020 01:14 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 01 Aug 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases News Highest Single-day spike of 57117 positive cases and 764 deaths total positive cases stand at 1695988
भारत में कोरोना वायरस: कोरोना परीक्षण के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में मृतकों का आंकड़ा 36 हजार को पार कर गया है। देश में पहली बार शनिवार को कोरोना के 57,117 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार तीसरा दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी करीब 11 लाख के पास पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है। देश में अब तक कोरोना के लिए 1.93 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया है।

विज्ञापन



शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 764 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 36,511 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,95,988 हो गए हैं, जिनमें से 5,65,103 लोगों का उपचार चल रहा है और 10,94,374 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.53 प्रतिशत, मृत्यु दर घटकर 2.15 प्रतिशत हो गई है और 33.32 प्रतिशत मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में जिन 764 और लोगों की मौत हुई है उनमें 265 महाराष्ट्र से, 97 तमिलनाडु से, 84 कर्नाटक से, 68 आंध्र प्रदेश से, 45 पश्चिम बंगाल से, 43 उत्तर प्रदेश से, 27 दिल्ली से, 23 गुजरात से, 16 पंजाब से हैं। वहीं बिहार और तेलंगाना से 14-14, जम्मू-कश्मीर से 12 और राजस्थान में 11 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश से 10, ओडिशा से आठ, असम, हरियाणा और उत्तराखंड से चार-चार, गोवा, झारखंड, केरल से तीन-तीन, छत्तीसगढ़ से दो जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, मणिपुर और पुदुचेरी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।



पिछले 24 घंटे में पहली बार छह लाख 42 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकडे़े के मुताबिक, देशभर में 31 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,93,58,659 नमूनों का परीक्षण किया गया है। जिनमें से 5,25,689 नमूनों का परीक्षण शुक्रवार को ही किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed