फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA coalition's next meeting likely in Mumbai on Aug 31-Sept 1: Sources

Opposition: 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में हो सकती है 'INDIA' की अगली बैठक, उद्धव और शरद करेंगे मेजबानी

Fri, 04 Aug 2023 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Aug 2023 11:13 PM IST
सार

Opposition:  विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  

विज्ञापन
INDIA coalition's next meeting likely in Mumbai on Aug 31-Sept 1: Sources
विपक्षी दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी राजनीतिक दलों के गठबंधन 'इंडिया' की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बंगलुरु बैठक के प्रारूप पर आयोजित की जाएगी, जिसमें नेता अपनी मुख्य बैठक से पहले 31 अगस्त को अनौपचारिक बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

 

एक सूत्र ने कहा, 'विपक्ष की बैठक दो दिवसीय होगी और यह 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी जिसमें सभी नेता तारीखों को मंजूरी देंगे।' सूत्र ने कहा कि संभावित आयोजन स्थल पवई में एक होटल होगा और 1 अगस्त की शाम को संवाददाता सम्मेलन होगा। इससे पहले भी कई तारीखों के बारे में बात की जा चुकी है, लेकिन उन तारीखों पर सभी नेताओं के उपलब्ध न होने के कारण बात नहीं बन पाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'इंडिया' की तीसरी बैठक की मेजबानी शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा के शरद पवार गुट द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है, जिसमें महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) के तीनों घटक का समर्थन है। एमवीए के घटक दल बैठक निर्धारित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। 'इंडिया' गठबंधन की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी पिछले महीने बंगलुरु में हुई थी। गठबंधन 2024 के चुनाव से पहले चुनावी अभियान जैसे कार्यों के लिए समितियों के ढांचे की घोषणा कर सकता है 
 

विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक संयुक्त सचिवालय की भी जल्द ही घोषणा की जाएगी। बैठक के दौरान दलों से अपने मतभेदों को यथासंभव दूर करने की उम्मीद है, खासकर उन राज्यों में जहां वे सीधे चुनावी लड़ाई में हैं।
 

बंगलुरु बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 26 दलों की करीब चार घंटे चली बैठक के बाद विपक्षी गुट 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के नाम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि समन्वय के लिए 11 सदस्यों की एक समिति भी गठित की जाएगी और मुंबई में अगली बैठक में एक संयोजक का चयन किया जाएगा।
 

विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, आप, जदयू, राजद, झामुमो, राकांपा (शरद पवार), शिवसेना (यूबीटी), सपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, माकपा, भाकपा, रालोद, एमडीएमके, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके), वीसीके, आरएसपी, भाकपा-माले (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कमेरावाड़ी) और मणिथनेया मक्कल काची (एमएमके) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed