{"_id":"5f51d39f8ebc3e539b47ebaa","slug":"india-china-tension-army-chief-naravane-smorale-of-jawans-is-high-they-are-ready-to-deal-with-all-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर पर हमारे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा: थलसेनाध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर पर हमारे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा: थलसेनाध्यक्ष
Fri, 04 Sep 2020 01:06 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे
- फोटो : ANI
भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लेह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बरकरार है। स्थिति बहुत ही नाजुक और गंभीर है। वहीं हमारे जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वो हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष ने कहा, 'मैंने लेह पहुंचने के बाद विभिन्न स्थानों का दौरा किया। मैंने अधिकारियों, जेसीओ से बात की और तैयारियों का जायजा लिया। जवानों का मनोबल ऊंचा है और वे सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
जनरल नरवणे ने कहा, 'एलएसी पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है। एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता की रक्षा हो सके। हम बातचीत के जरिए स्थिति से निपटेंगे।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भारत चीन: फॉरवर्ड एरिया के दौरे पर सेना, वायुसेना प्रमुख, चुशुल के पास चीन बढ़ा रहा ताकत
सेनाध्यक्ष ने कहा कि जवान पूरी तरह से सक्षम हैं। उनका मनोबल ऊंचा है और वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं फिर से दोहराना चाहूंगा कि हमारे अधिकारी और पुरुष दुनिया में सबसे अच्छे हैं। वे न केवल सेना को बल्कि देश को भी गौरवान्वित करेंगे।
#WATCH: Army Chief says to ANI, "They (the jawans) are highly motivated. Their morale is high and they are fully prepared to deal with any situation that may arise. Our officers and men are the finest in the world and will make not only the Army but also the nation proud." pic.twitter.com/EFMZ3j77VO
— ANI (@ANI) September 4, 2020
चीन के साथ सैन्य और राजनयिक स्तर की वार्ता को लेकर उन्होंने कहा, 'पिछले दो-तीन महीनों से स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन हम चीन के साथ सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर लगातार बातचीत कर रहे हैं। ये बातचीत जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगी।'
सेनाध्यक्ष ने एलएसी पर जारी वर्तमान स्थिति को लेकर कहा, 'हमें पूरा यकीन है कि इस वार्ता के माध्यम से, हम अपने बीच जारी सभी मतभेदों को दूर कर लेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यथास्थिति में किसी तरह का बदलाव न किया जाए और हम अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।'