फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Tension 14th round of senior highest military commander level talks on January 12 at Chushul-Moldo

India China Tension: भारत और चीन के बीच 14वें दौर की बातचीत 12 को, दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने पर होगी बात

Mon, 10 Jan 2022 03:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Jan 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
India China Tension 14th round of senior highest military commander level talks on January 12 at Chushul-Moldo
- फोटो : Indian Army

पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन के बीच सैन्य स्जर की वार्ता की तारीख तय कर दी गई है। दोनों देशों की वरिष्ठ सर्वोच्च सैन्य कमांडर स्तर (एसएचएमसीएल) वार्ता का 14वां दौर 12 जनवरी की सुबह शुरू होगा। वार्ता चीन की ओर चुशुल-मॉल्डो में होगी। इस दौरान भारत सीमा विवाद को लेकर जारी तनाव को कम करने की कोशिश करेगा। भारतीय सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सैन्य प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भारत पूर्वी लद्दाख में विवाद वाले स्थानों पर मुद्दों को हल करने के लिए चीन के साथ सार्थक बातचीत की उम्मीद कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच 20 महीने के विवाद पर 14वें दौर की सैन्य वार्ता होने जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ उच्च सैन्य कमांडर स्तरीय वार्ता सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगी। भारत टकराव वाले क्षेत्रों में मुद्दों को हल करने के लिए सार्थक बातचीत की उम्मीद कर रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि बातचीत मुख्य रूप से हॉट स्प्रिंग्स इलाके में सैनिकों को हटाने पर केंद्रित होगा। ऐसी उम्मीद है कि भारत देपसांग बल्ज और डेमचोक में मुद्दों को हल करने समेत बाकी के टकराव वाले सभी स्थानों पर जल्द से जल्द सेना को हटाने पर जोर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और चीन के बीच 13वें दौर की वार्ता 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी और यह वार्ता बेनतीजा रही थी। भारत और चीन 18 नवंबर को वर्चुअल कूटनीतिक वार्ता में 14वें दौर की सैन्य वार्ता करने पर राजी हुए थे ताकि पूर्वी लद्दाख में बाकी के टकराव वाले स्थानों पर पूरी तरह से सेना को हटाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। भारत और चीन की सेनाओं के बीच पैंगोंग झील इलाके में हिंसक झड़प के बाद पांच मई 2020 को पूर्वी लद्दाख की सीमा पर गतिरोध पैदा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed