फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China talks over border dispute and military de-escalation

भारत-चीन वार्ता : दोनों देशों ने सैनिकों की जल्द और पूरी वापसी को बताया अहम

Fri, 24 Jul 2020 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Jul 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
India China talks over border dispute and military de-escalation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों की बीच हुई कूटनीतिक वार्ता की जानकारी विदेश मंत्रालय ने साझा की है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति और सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया की समीक्षा की। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि एलएसी पर सैनिकों की जल्द और पूरी तरह से वापसी दोनों देशों के बीच संबंधों की बेहतरी के लिए बेहद अहम है। दोनों पक्षों ने इस पर भी सहमति जताई कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता व्यापक संबंधों के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य स्तर पर चल रही वार्ताओं के दौर को आगे भी जारी रखने पर सहमत हुए। दो पक्षों के बीच गतिरोध वाले स्थानों से पूरी तरह विघटन सुनिश्चित करने के कदम उठाने के लिए वरिष्ठ कमांडरों की एक और बैठक जल्द आयोजित की जा सकती है 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि विमर्श व समन्वय कार्य तंत्र के ढांचे के तहत भारत और चीन के बीच कूटनीतिक स्तर की एक और दौर की वार्ता जल्द होने की उम्मीद है।  

उन्होंने कहा था- 14 जुलाई को लगभग 15 घंटे तक चली कोर कमांडर स्तर की बैठक के बाद सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया उम्मीद के अनुरूप आगे नहीं बढ़ी है। श्रीवास्तव ने कहा कि जैसा कि हम पहले कह चुके हैं, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता कायम रखना हमारे द्विपक्षीय संबंधों का आधार है। 

उन्होंने कहा कि इसलिए यह हमारी उम्मीद है कि विशेष प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति के अनुरूप चीनी पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों से पूरी तरह हटने और तनाव कम करने तथा पूर्ण शांति एवं स्थिरता बहाली के लिए हमारे साथ ईमानदारी से काम करेगा। 


पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव कम करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच पांच जुलाई को टेलीफोन पर लगभग दो घंटे तक बात हुई थी। इस वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने छह जुलाई से विवाद वाले स्थानों से अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed